आज 8 नवंबर, रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर जगह उत्साह और उमंग का माहौल है। घर-घर दीपों की रोशनी से जगमगा रहे हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर, सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भेज रहे हैं।
दिवाली पर भेजा गया एक छोटा सा संदेश भी अपनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। अगर आप भी इस अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को विशेष अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो यहां कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश दिए गए हैं।
दिवाली के विशेष संदेश
“लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार, जीवन में आएं खुशियां अपार, शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार। दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
“दीप जलें तो रोशन आपका जहां हो, खुशियों से भरा आपका हर अरमान हो, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप पर, हर दिन हो आपका त्योहार के समान हो। दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।”
“दीप जलते-जगमगाते रहें, हम आपको और आप हमें याद आते रहें, जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि, आप हमेशा मुस्कुराते रहें। दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।”
खुशियों से भरी दिवाली
“मां लक्ष्मी विराजें आपके द्वार, आपके जीवन में आएं खुशियां हजार। शुभ दीपावली।”
“नव दीप जले, नव फूल खिलें, नित नई बहार मिले, दिवाली के पावन अवसर पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले। दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
“हर आंगन में खुशियों के दीप जलें, हर चेहरे पर मुस्कान के फूल खिलें, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले अपार, खुशियों से भरा रहे आपका संसार। शुभ दिवाली।”
व्यापार में लाभ की कामना
“धन की वर्षा हो इतनी कि हर जगह आपका नाम हो, दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो, यही शुभकामना है हमारी कि ये दीवाली आपके लिए बहुत खास हो। हैप्पी दीवाली 2026।”
Source: NDTV India
