⚡ Breaking News

चांदी की मूर्तियों को चमकाने के आसान घरेलू उपाय

दिवाली के समय लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के लिए चांदी की मूर्तियों का उपयोग किया जाता है। परंतु लंबे समय तक उपयोग न होने से यह काली पड़ जाती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण हवा में मौजूद सल्फर कंपाउंड के साथ चांदी का ऑक्सीडाइज होना है। इस प्रक्रिया से चांदी की सतह पर काली परत जम जाती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, कुछ घरेलू उपायों से आप इन्हें फिर से चमकदार बना सकते हैं।

घर पर बनाएं सिल्वर क्लीनिंग पाउडर

घर पर ही सिल्वर क्लीनिंग पाउडर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको 2 चम्मच गेहूं का आटा, मैदा, रवा या बेसन (इनमें से कोई एक) और 1 चम्मच कोलगेट टूथ पाउडर की जरूरत होगी।

सबसे पहले एक बाउल में आटा और कोलगेट पाउडर को मिलाएं। फिर जरूरत अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। यह पेस्ट आपकी चांदी की मूर्तियों को साफ करने के लिए तैयार है।

चांदी की मूर्ति साफ करने की प्रक्रिया

चांदी की मूर्ति को हल्का गीला करें और फिर तैयार पेस्ट को मूर्ति पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। इसके बाद सूखा कोलगेट पाउडर मूर्ति पर लगाएं और मुलायम ब्रश से अतिरिक्त पाउडर साफ कर दें। अंत में मूर्ति को पानी से धोकर पोंछ लें।

इस प्रक्रिया से आपकी चांदी की मूर्तियां फिर से नई जैसी चमकने लगेंगी।

चांदी के काले पड़ने का कारण और समाधान

चांदी के काले पड़ने का कारण हवा में सल्फर कंपाउंड के संपर्क में आने से होता है, जिससे चांदी ऑक्सीडाइज होकर काली परत बना लेती है। इसे रोकने के लिए चांदी के बर्तनों और मूर्तियों को नमीयुक्त स्थानों से दूर रखें।

इन आसान तरीकों से आप अपने घर में चांदी की मूर्तियों और बर्तनों को बिना किसी महंगे क्लीनिंग एजेंट के चमका सकते हैं।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *