सर्दियों में मटर का स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसे लंबे समय तक ताजा रखना एक चुनौती हो सकता है। उचित विधियों का पालन न करने पर मटर जल्दी खराब हो जाती है। इस लेख में हम जानेंगे कि मटर को कैसे सही तरीके से स्टोर किया जाए ताकि यह महीनों तक ताजा बनी रहे।
फ्रीजर में रखने से पहले कीजिए ब्लांचिंग
मटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए ब्लांचिंग प्रक्रिया अपनाना आवश्यक है। सभी मटरों को अच्छे से छील लें और फिर उन्हें उबलते पानी में 2 से 3 मिनट तक डालें। इसके बाद मटर को तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें। इस प्रक्रिया से मटर का रंग और स्वाद बरकरार रहता है और बैक्टीरिया की गतिविधि भी कम हो जाती है।
नमी हटाना है जरूरी
ब्लांचिंग के बाद मटर को पूरी तरह से सूखाना आवश्यक है। अगर मटर में नमी रह जाती है और उसे फ्रिज में रखा जाता है, तो इसकी गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। मटर को सूखाने के लिए कपड़े या छन्नी का उपयोग करें ताकि मटर में कोई नमी न बचे।
एयरटाइट कंटेनर का करें उपयोग
मटर को सूखाने के बाद उसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। अगर आपके पास कंटेनर नहीं है, तो जिप-लॉक बैग का उपयोग करें। इससे बाहर की हवा अंदर नहीं जाएगी और मटर लंबे समय तक ताजा बनी रहेगी।
फ्रीजर में सीधे न रखें
अक्सर लोग मटर को छीलकर सीधे फ्रीजर में रख देते हैं, जो कि एक बड़ी गलती है। फ्रीजर में रखने से पहले मटर की नमी को खत्म करना होता है। अगर सही तरीके से मटर को स्टोर नहीं किया जाता है, तो इसका रंग फीका पड़ सकता है और स्वाद भी खराब हो सकता है।
Source: NDTV India
