⚡ Breaking News

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सतर्क, वृषभ और मीन के लिए शुभ संकेत

शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और प्रगति के नए अवसर ला सकता है, जबकि कुछ लोगों को अपनी सेहत और वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। नौकरी और व्यवसाय में कुछ राशि वालों को लाभ हो सकता है, वहीं कुछ के लिए लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन नए अवसर लेकर आएगा। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और मेहनत से आप अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। हालांकि, किसी मित्र पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। भाग्य अंक 7 है और शुभ रंग ब्राउन है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन परिवार और दांपत्य जीवन में सुखदायी रहेगा। किसी नए रिश्तेदार से लाभ मिल सकता है। हालांकि, शत्रुओं की चाल से सतर्क रहें। भाग्य अंक 9 है और शुभ रंग ब्लू है।

मिथुन और कर्क राशि

मिथुन राशि के जातकों को किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। भाग्य अंक 3 है और शुभ रंग डार्क है।

कर्क राशि के लिए शनिवार का दिन अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर ला सकता है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। भाग्य अंक 2 है और शुभ रंग पीला है।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि के जातकों को कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। भाग्य अंक 6 है और शुभ रंग डार्क येलो है।

कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। भाग्य अंक 01 है और शुभ रंग हरा है।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि के जातकों को अपनी सेहत और मन की स्थिति पर ध्यान देना होगा। कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है। भाग्य अंक 6 है और शुभ रंग पैरट कलर है।

वृश्चिक राशि के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भाग्य अंक 09 है और शुभ रंग पीला है।

धनु और मकर राशि

धनु राशि के जातकों को अपनी बातचीत और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में संयम बरतना जरूरी होगा। भाग्य अंक 03 है और शुभ रंग केसरिया है।

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य अंक 06 है और शुभ रंग काला है।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। भाग्य अंक 04 है और शुभ रंग नीला है।

मीन राशि के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा। ग्रहों की स्थिति पक्ष में हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। भाग्य अंक 05 है और शुभ रंग ब्राउन है।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *