⚡ Breaking News

पवन सिंह के गाने ‘धनी हो सब धन’ ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता पवन सिंह का गाना ‘धनी हो सब धन’ धनतेरस और दिवाली के मौके पर एक बार फिर सुर्खियों में है। यह गाना अपनी लोकप्रियता के चलते यूट्यूब पर 469 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने अदाओं और डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गाने की विशेषताएं

पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज में गाए गए इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। प्रियांशु सिंह द्वारा रचित संगीत ने इसे और भी खास बना दिया है। विभांशु तिवारी के निर्देशन में बने इस वीडियो को आशी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया था। पवन सिंह का खास अंदाज और क्वीन शालिनी की आकर्षक प्रस्तुति ने इसे त्योहारों के दौरान लोगों की जुबान पर चढ़ा दिया है।

पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जोड़ी

पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जोड़ी को दर्शकों ने कई म्यूजिक वीडियो में पसंद किया है। ‘धनी हो सब धन’ के अलावा दोनों ‘पापे पड़ी’ और ‘कोरा में’ जैसे गानों में भी साथ नजर आए हैं। अगस्त 2025 में रिलीज हुए ‘पापे पड़ी’ में पति-पत्नी के बीच की नोकझोंक दिखाई गई थी, जबकि अक्टूबर 2026 में आए ‘कोरा में’ में दोनों का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला।

भोजपुरी म्यूजिक में पवन सिंह का दबदबा

पवन सिंह की लोकप्रियता सिर्फ नए गानों तक सीमित नहीं है। उनके कई पुराने गाने जैसे ‘लॉलीपॉप लागेलू’, ‘रात दिया बुता के’, ‘छलकता हमरो जवानी’ और ‘कमरिया हिला रही है’ आज भी लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उनकी आवाज और गाने का अंदाज ऐसा है कि वे हर तरह के गानों में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *