⚡ Breaking News

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 2,526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार 2,526 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।

इंटरव्यू की प्रक्रिया और आगे की तैयारी

मुख्य परीक्षा पास करने के बाद अब उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू देना होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य सेवाओं में नियुक्ति मिलेगी।

इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। यदि कोई दस्तावेज अनुपलब्ध होता है, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। इसके अलावा, रिजर्वेशन का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को 27 फरवरी 2026 से पहले का वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

रिजल्ट कैसे देखें और आवेदन की प्रक्रिया

UPSC मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोजकर परिणाम देख सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स में ‘अपियरिंग’ के रूप में अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज की थी और अब मेंस पास कर चुके हैं, उन्हें अपने प्रमाण के साथ फॉर्म अपडेट करना होगा। सभी उम्मीदवारों को 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म चेक कर सबमिट करना होगा।

इंटरव्यू के लिए बुलावा

UPSC इंटरव्यू के लिए कोई पत्र नहीं भेजता है। उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट से ई-समन लेटर डाउनलोड करना होगा। इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी और ये दिल्ली के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड पर होंगे।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *