⚡ Breaking News

दिल्ली से पटना तक बिना रुके सफर: 9 मिनट में चार्ज होगी नई इलेक्ट्रिक कार

चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रांड डेंजा ने अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV Denza N8 की लॉन्चिंग की तारीख की घोषणा कर दी है। यह कार एक बार चार्ज करने पर दिल्ली से पटना तक की दूरी तय कर सकती है, जिसकी रेंज 1,003 किलोमीटर है। Denza N8 को आधिकारिक तौर पर 12 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्चिंग और प्री-बुकिंग

यह शानदार इलेक्ट्रिक SUV 5-सीटर है और इसकी प्री-बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। कंपनी के अनुसार, इसका लॉन्च इवेंट शेन्ज़ेन में BYD के पिंगशान हेडक्वार्टर में आयोजित होगा, जो बीजिंग समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इस कार की बुकिंग के लिए ग्राहक 2,000 युआन (लगभग 25 हजार रुपये) का टोकन अमाउंट देकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी 5,000 युआन का ऑप्शन्स फंड या विशेष ऑप्शनल इक्विपमेंट पैकेज चुनने का मौका दे रही है।

तकनीकी विशेषताएं और रेंज

इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी और बेहतरीन रेंज है। Denza N8 में BYD की दूसरी जनरेशन की ब्लेड बैटरी और फ्लैश चार्जिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। यह कार सिंगल चार्ज में 1,003 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

फ्लैश चार्जिंग तकनीक के तहत, यह कार केवल 5 मिनट की चार्जिंग में चलने लायक चार्ज प्राप्त कर सकती है, जबकि फुल चार्ज होने में केवल 9 मिनट लगते हैं। यहां तक कि माइनस 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी इसकी चार्जिंग स्पीड पर कोई खास असर नहीं पड़ता।

डिजाइन और सुविधाएं

Denza N8 का डिजाइन भी बेहद आकर्षक है। यह SUV 5,150 mm लंबी, 1,999 mm चौड़ी और 1,820 mm ऊंची है, जबकि इसका व्हीलबेस 3,075 mm का है। यह कार 8 बॉडी कलर्स में उपलब्ध होगी, जिसमें 4 सॉलिड सिंगल टोन और 4 डुअल-टोन ऑप्शन्स शामिल हैं।

इसमें God’s Eye 5.0 ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और DiSus-A इंटेलिजेंट एयर सस्पेंशन जैसी सुरक्षा और आरामदायक फीचर्स दिए गए हैं। केबिन में 1.1 मीटर चौड़ा पैनोरमिक डिस्प्ले और 30-इंच की बड़ी स्क्रीन शामिल है।

पावर और परफॉर्मेंस

Denza N8 को दो पावरट्रेन ऑप्शंस में पेश किया गया है – सिंगल-मोटर रियर-व्हील-ड्राइव और ट्राई-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव। सिंगल-मोटर मॉडल्स 320 kW (429 hp) और 370 kW की पावर जनरेट करने में सक्षम हैं।

ट्राई-मोटर वेरिएंट में 270 kW की एक फ्रंट मोटर और 310 kW की दो रियर मोटर्स हैं, जो मिलकर 890 kW यानी लगभग 1,193 hp की पावर देती हैं। यह कार कम्पस टर्न और इंटेलिजेंट क्रॉलिंग जैसे एडवांस फीचर्स सपोर्ट करती है।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *