⚡ Breaking News

दिवाली पर ओवरईटिंग से बचने के सरल उपाय

दिवाली का समय आते ही मिठाइयों और स्वादिष्ट व्यंजनों की बहार होती है। काजू कतली, गुलाब जामुन और गुजिया जैसी मिठाइयों के साथ यह त्यौहार हर किसी के लिए विशेष होता है। लेकिन इन्हीं व्यंजनों के चलते वजन बढ़ने की समस्या भी सामने आती है। ऐसे में ओवरईटिंग से बचना एक चुनौती बन सकता है।

खाली पेट न रहें

त्योहारों के दौरान अक्सर लोग पार्टियों में बिना खाए जाते हैं, जिससे बाहर जाकर ज्यादा खाने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए घर से निकलने से पहले हल्का नाश्ता जैसे दलिया, फल या कुछ बादाम खा लें। इससे पेट थोड़ा भरा रहेगा और आप बाहर जाकर ज्यादा खाने से बच सकेंगे।

पानी का सेवन करें

कई बार प्यास और भूख में फर्क करना मुश्किल होता है। शरीर में पानी की कमी से भी भूख लगने का अहसास होता है। इसलिए दिनभर में आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेट वाले जूस की जगह नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन करें।

छोटी प्लेट का इस्तेमाल

छोटी प्लेट में खाना खाने से दिमाग को लगता है कि प्लेट भरी हुई है। इससे आप कम खाना खाते हैं और ओवरईटिंग से बचते हैं। यह एक पुराना और प्रभावी तरीका है जो वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।

मीठा खाने का समय

मिठाई खाने का सबसे सही समय भोजन के तुरंत बाद होता है। उस समय पेट भरा होता है जिससे आप ज्यादा मिठाई नहीं खा पाते। अगर आप खाली पेट मिठाई खाएंगे तो ज्यादा खाने की संभावना होती है।

स्वस्थ स्नैक्स का चयन

त्योहारों में तले-भुने स्नैक्स से बचना चाहिए। इनकी जगह आप घर पर मखाने भून सकते हैं या बादाम और अखरोट रख सकते हैं। ये हल्के होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ाते।

पूरी नींद लें

उचित नींद न लेने पर शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जो ज्यादा खाने की इच्छा बढ़ाते हैं। दिवाली की भागदौड़ में सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें ताकि आपका मूड और पेट दोनों ठीक रहें।

वॉक को न भूलें

त्योहारों में व्यस्तता के बावजूद वॉक करना न छोड़ें। खाना खाने के बाद दस-पंद्रह मिनट टहलने से खाना जल्दी पचता है और शरीर में सुस्ती नहीं आती।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *