⚡ Breaking News

चंडीगढ़ में बिल्डिंग गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जेसीबी और 2 क्रेन लगाई




चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को एक पुरानी बिल्डिंग गिर गई। जिस समय हादसा हुआ, अंदर चार लोग थे। जिनमें से दो को तुरंत निकाल गया। जबकि अंदर मालिक व उसका मजदूर फंसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। टीम ने लैंटर को क्रेन से उठाकर ईंटों पर रखा है। ताकि नीचे हवा जाती रही है। वहीं, अब जेसीबी मंगवाई गई है। ताकि वहां से लोगों से जल्दी निकाल जा सके। बिल्डिंग प्लॉट नंबर 28/9 पर बनी थी। इस बिल्डिंग में स्क्रैप का काम चल रहा था। एमपी चावला ने बातया कि यह इमारत काफी पुरानी थी। उसकी वजह से इसकी छत गिरी है। इसके बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंच गई थी। दो लोगों को तुरंत निकाल दिया था। लेकिन जो उन्हें पता चला है दो लोग जो फर्स्ट फ्लोर पर थे, वह दब गए है। बिल्डिंग गिरने के बाद की PHOTOS… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *