⚡ Breaking News

Next-Gen Hyundai i20 Leak: SUV जैसा लुक, पैनोरमिक डिस्प्ले और नया इंटीरियर


Hyundai की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक i20 की नेक्स्ट जनरेशन मॉडल की इमेजेस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई हैं. ये लीक इमेजेस ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार हो रही नई i20 को दिखाती हैं, जिसमें क्रॉसओवर स्टाइलिंग, मजबूत रोड प्रेजेंस और पूरी तरह नया इंटीरियर शामिल है. कंपनी इसे जल्द ही ऑफिशियल तौर पर अनवील करने वाली है, जबकि लॉन्च इस साल के अंत में होने की उम्मीद है.

नई जनरेशन मौजूदा i20 की जगह लेगी और हुंडई के लेटेस्ट डिज़ाइन फिलॉसफी को फॉलो करेगी. लीक हुई तस्वीरों में प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल साफ दिख रहा है, जो पहले से ज्यादा अपराइट, रग्ड और टेक्नोलॉजी से भरपूर नजर आता है. इस अपडेट के साथ i20 हैचबैक सेगमेंट में SUV-लाइक अपील के साथ कदम रखेगी, जो यंग कस्टमर्स को आकर्षित कर सकती है. कंपनी ने एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे कार की ओवरऑल प्रेजेंस और यूजर एक्सपीरियंस में सुधार हुआ है.

एक्सटीरियर डिज़ाइन

नई i20 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्रॉसओवर-इंस्पायर्ड लुक है. कार में स्क्वेयर्ड प्रोपोर्शन्स, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और हाई राइडिंग स्टांस दिए गए हैं. फ्रंट में स्लिम हेडलैंप्स को वाइड ब्लैक फेसिया के साथ इंटीग्रेट किया गया है, जो क्लीन और मिनिमलिस्ट अपीयरेंस देता है.

साइड प्रोफाइल में शार्प बॉडी क्रीज़, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स नज़र आते हैं. रियर सेक्शन में कनेक्टेड LED टेल लैंप्स रियर में फैले हुए हैं. ये बदलाव पुरानी i20 से बिल्कुल अलग सिल्हूट देते हैं और इसकी रोड प्रजेंस को काफी बेहतर बनाएंगे. लीक हुइ तस्वीरों में लग रहा है कि हुंडई ने इस मॉडल को ज्यादा SUV-लाइक अपील देने पर फोकस किया है.

नया इंटीरियर और पैनोरमिक डिस्प्ले

इंटीरियर में सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है. नया डैशबोर्ड लेआउट एक बड़े पैनोरमिक डिस्प्ले के चारों ओर सेंटर किया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन को एक ही हाउसिंग में रखा गया है. ये लेआउट हाल ही में लॉन्च हुई नई वेन्यू जैसा है.

मेन फंक्शंस के लिए फिजिकल बटन्स बरकरार रखे गए हैं, जबकि सेंटर कंसोल अब ज्यादा क्लीन और मॉडर्न दिख रहा है. स्टीयरिंग व्हील भी नया है, जो हुंडई के लेटेस्ट ग्लोबल मॉडल्स से इंस्पायर्ड लगता है. डोर पैड्स पर डुअल-टोन ट्रीटमेंट, सर्कुलर स्पीकर एलिमेंट्स और रिडिज़ाइन किए गए ग्रैब हैंडल्स दिए गए हैं. ओवरऑल डैशबोर्ड आर्किटेक्चर को प्रीमियम फील देने के लिए बदला गया है, जिससे केबिन का अनुभव पहले से कहीं बेहतर हो गया है.

बेहतर प्रैक्टिकलिटी और स्पेस

लीक इमेजेस में बैगेज कंपार्टमेंट भी दिखाया गया है. बूट स्पेस स्पेशियस और प्रैक्टिकल नज़र आता है. रियर सीट्स स्प्लिट-फोल्डिंग के साथ हैं, जो कार्गो फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाती हैं. टॉलर रूफलाइन और बॉक्सियर प्रोपोर्शन्स की वजह से हेडरूम और केबिन स्पेस में सुधार की उम्मीद है, जो लॉन्ग ट्रिप के लिए ज्यादा आरामदायक होगा.

इंजन और पावरट्रेन विकल्प

अभी तक टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस ऑफिशियल तौर पर जारी नहीं किए गए हैं. इंटरनेशनल वर्जन्स में अपडेटेड टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन्स माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिए जा सकते हैं, ताकि सख्त एमिशन नियमों का पालन किया जा सके. वहीं, भारतीय बाजार में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स बने रहने की संभावना है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *