अमेरिका के हाल ही में संपन्न मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के पीछे ईरान के साथ जारी युद्ध को मुख्य कारण बताया जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि ईरान के साथ युद्ध ने पार्टी की चुनावी स्थिति को कमजोर किया है।
रक्षा मंत्री पर गिर सकती है गाज
राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन के बावजूद, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि चुनावी हार का ठीकरा हेगसेथ पर फोड़ा जा सकता है। हालांकि, ट्रंप ने हेगसेथ का समर्थन करते हुए उन्हें ‘युद्ध का चैंपियन’ कहा है।
पेंटागन के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ईरान जंग मुख्य रूप से ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ के नेतृत्व वाला प्रयास था। व्हाइट हाउस के करीबी एक रिपब्लिकन ने कहा कि अगर राष्ट्रपति जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, तो वह पीट हेगसेथ पर डाल सकते हैं।
राजनीतिक विवाद और विपक्ष का रुख
केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के आठ आरोप दायर कर दिए हैं। महाभियोग पर हाउस में वोटिंग की तैयारी की जा रही है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सवाल उठाया कि ईरान से जंग का फैसला सही था या नहीं।
वहीं, विपक्षी डेमोक्रेट्स ने भी हेगसेथ के खिलाफ जांच की मांग की है। इसमें ईरान युद्ध को संभालने के उनके तरीके से लेकर शीर्ष सैन्य अधिकारियों के हटाने तक के मामले शामिल हो सकते हैं।
रक्षा खर्च और कांग्रेस में स्थिति
रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने कहा कि हेगसेथ का “हिसाब” होने वाला है। उन्होंने कहा कि हेगसेथ के कांग्रेस के साथ खराब संबंध ट्रंप सरकार के रक्षा खर्च वाले पैकेज को आगे बढ़ाने में रुकावट बन सकते हैं।
टिलिस ने मिडटर्म के नतीजे आते समय कहा कि हमें यह तय करना होगा कि क्या हेगसेथ ही सही व्यक्ति हैं जो कांग्रेस के सामने इन जरूरतों को पेश कर सकें।
Source: NDTV India
