गोड्डा में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, आंगन में मिला सिर कटा शव
झारखंड के गोड्डा जिले के दहुआ गांव में 12 साल की नीतू मरांडी की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव घर के आंगन में सिर कटा हुआ पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
