⚡ Breaking News

जस्टिन बीबर का गाना ‘बेबी’ अब भी यूट्यूब पर छाया, 3.7 बिलियन व्यूज के साथ

संगीत की दुनिया में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय के साथ अपनी पहचान बनाए रखते हैं। जस्टिन बीबर का गाना ‘बेबी’ भी ऐसा ही एक गाना है, जिसने 16 साल पहले लॉन्च होने के बाद से ही युवा पीढ़ी के दिलों में जगह बना ली थी। इस गाने के बोल भले ही कुछ लोगों को याद न हों, लेकिन इसकी धुन आज भी मिलेनियल्स से लेकर जेनजी तक को गुनगुनाने पर मजबूर करती है।

जस्टिन बीबर का ‘बेबी’ गाना

जस्टिन बीबर का यह गाना 18 जनवरी 2010 को रिलीज हुआ था और यह उनके पहले स्टूडियो एल्बम “माई वर्ल्ड 2.0” का मुख्य सिंगल था। इस गाने ने न केवल अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी धाक जमाई, बल्कि यह यूट्यूब पर भी तेजी से लोकप्रिय हुआ। यह गाना युवाओं के बीच एक ट्रेंड बन गया था और इसकी लोकप्रियता का आलम यह था कि इसे सभी पीढ़ियों के लोग सुनते थे।

गाने में जस्टिन बीबर के साथ अमेरिकी रैपर लुडाक्रिस भी नजर आते हैं, जिन्होंने गाने में रैप का तड़का लगाया था। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन रे के ने किया था और इसकी कहानी एक किशोर प्रेम पर आधारित थी, जिसमें जस्टिन एक लड़की जैस्मिन विलगास को प्रभावित करने की कोशिश करते नजर आते हैं।

यूट्यूब पर 3.7 बिलियन व्यूज

‘बेबी’ गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे यूट्यूब पर 3.7 बिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस गाने ने जस्टिन बीबर को वैश्विक स्तर पर एक पहचान दिलाई और उन्हें दुनिया के सबसे प्रसिद्ध सिंगर्स में शामिल कर दिया। हालांकि, एक समय पर यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिसलाइक किए गए वीडियो में भी शामिल था, लेकिन इसकी लोकप्रियता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

इस गाने की सफलता ने जस्टिन बीबर की किस्मत बदल दी और अब वे महंगी फीस लेने वाले सिंगर्स में गिने जाते हैं। आज भी इस गाने को युवा पीढ़ी के साथ-साथ पुराने प्रशंसक भी सुनना पसंद करते हैं।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *