रसोई में खाना बनाते समय अक्सर यह देखा जाता है कि गैस चूल्हे की लौ नीली के बजाय पीली जलने लगती है या फिर फ्लेम बहुत धीमी हो जाती है। इसका कारण गैस बर्नर के छेदों का जाम होना हो सकता है। यह समस्या आम है और इसके समाधान के लिए कई लोग नया बर्नर खरीदने या मैकेनिक को बुलाने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, घर में उपलब्ध कुछ साधारण चीजों का उपयोग करके इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।
नींबू और नमक का उपयोग
गैस बर्नर की सफाई के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें एक नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसमें दो चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इस घोल में गंदे बर्नर को रातभर के लिए डुबोकर छोड़ दें। सुबह उठकर किसी पुराने टूथब्रश से इसे रगड़ें। इससे सारी कालिख और गंदगी आसानी से निकल जाएगी और बर्नर चमकने लगेगा।
बेकिंग सोडा का पेस्ट
एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बर्नर के चारों ओर अच्छे से लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे किसी लोहे वाले जूने या ब्रश से साफ करें। इससे बर्नर के सभी छेद खुल जाएंगे और गैस अच्छे से जलने लगेगी।
सिरके का उपयोग
थोड़े से सिरके में पानी मिलाकर बर्नर को उसमें कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे सामान्य पानी से धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। इस प्रक्रिया से भी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी। सफाई के बाद बर्नर को पूरी तरह से सुखाना आवश्यक है, अन्यथा गैस ठीक से नहीं जलेगी।
यदि कोई छेद फिर भी बंद महसूस हो, तो सेफ्टी पिन या पतली सुई से धीरे से उसे खोल सकते हैं।
Source: NDTV India
