⚡ Breaking News

Ventilated Seats वाली 4 सबसे सस्ती कारें, कीमत ₹8.42 लाख से शुरू | Kiger, Sonet, Altroz Racer


होमफोटोऑटोकार

ये हैं देश की सबसे सस्ती वेंटिलेटेड सीट्स वाली कार! कीमत ₹8.42 लाख से शुरू

Last Updated:

भीषण गर्मी में कार की सीटें अगर खुद ठंडी हवा देने लगें तो सफर कितना आरामदायक हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है. अच्छी बात ये है कि अब वेंटिलेटेड सीट्स सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहीं. भारत में ₹8.42 लाख से शुरू होने वाली कई किफायती कारें यह प्रीमियम फीचर ऑफर कर रही हैं. जानिए Renault Kiger, Tata Altroz Racer, Kia Sonet और Skoda Kylaq में कौन-सी कार आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतर है.

Renault Kiger

Renault Kiger: ये भारत में वेंटिलेटेड सीट्स ऑफर करने वाली सबसे किफायती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बन चुकी है. इस खास वेंटिलेशन फीचर को पाने के लिए ग्राहकों को इसके इमोशन ट्रिम (Emotion Trim) को चुनना पड़ेगा. अगर बजट की बात करें, तो काइगर के इस वेंटिलेटेड सीट वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.42 लाख से तय की गई है. बजट ओरिएंटेड ग्राहकों के लिए ये एक बेहतरीन और पैसा वसूल विकल्प है.

डिजाइन और इंजन के मामले में भी ये गाड़ी अपने सेगमेंट में काफी बेहतर प्रदर्शन करती है. इसमें 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक अधिक पावरफुल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प देखने को मिलता है. इसके साथ ही एसयूवी में शानदार स्पोर्टी लुक, 405 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और दमदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है, जो भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी आरामदायक और उपयोगी साबित होता है.

Tata Altroz

Tata Altroz Racer: ये वर्तमान में भारतीय बाजार की एकमात्र प्रीमियम हैचबैक कार है, जो अपने केबिन में ठंडी हवा देने वाली फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा देती है. इस बेहतरीन और आरामदायक फीचर का आनंद लेने के लिए आपको इस कार के टॉप-स्पेक R3 वेरिएंट को खरीदना होगा. कीमत की बात करें तो अल्ट्रोज़ रेसर के इस वेंटिलेटेड सीट्स वाले R3 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tata Altroz CNG AMT Launch

ये कार मुख्य रूप से उन लोगों को आकर्षित करती है, जिन्हें रफ्तार और स्पोर्टी लुक पसंद आता है. इसमें बेहद ताकतवर 1.2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जुड़कर सड़कों पर आक्रामक परफॉर्मेंस देता है. शानदार वेंटिलेटेड सीट्स के साथ इस रेसर एडिशन में आपको आकर्षक रेसिंग स्ट्रिप्स, 360-डिग्री कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वॉयस-असिस्टेड सनरूफ जैसे कई मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं.

Kia Sonet

Kia Sonet: इसने हमेशा से ही सब-फोर-मीटर एसयूवी सेगमेंट में नए और प्रीमियम फीचर्स को पेश करने की परंपरा की अगुवाई की है. इस शानदार गाड़ी में फ्रंट रो यानी आगे की दोनों सीटों के लिए वेंटिलेशन का बेहतरीन फीचर मिलता है. अगर आप इसे वेंटिलेटेड सीट वाले फीचर को खरीदना चाहते हैं, तो सोनेट का HTX ट्रिम आपके लिए सबसे शुरुआती विकल्प होगा, जिसकी भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत ₹11.33 लाख से शुरू होती है.

सोनेट का ये HTX ट्रिम उन खरीदारों के लिए सबसे उपयुक्त है, जो मॉडर्न फीचर्स और रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस की तलाश में रहते हैं. इस वेरिएंट में ग्राहकों को 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (7-स्पीड DCT) और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन चुनने की आज़ादी मिलती है. प्रीमियम केबिन लेआउट के साथ इसमें सनरूफ, एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं.

Skoda Kylaq:ये सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने वाली एक बेहद मजबूत और सुरक्षित गाड़ी बनकर उभरी है. ये जर्मन-चेक इंजीनियरिंग वाली कार अपने ग्राहकों को लग्जरी अहसास देने के लिए आरामदायक वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा प्रदान करती है. कायलाक में इस प्रीमियम आराम का आनंद लेने के लिए आपको इसके टॉप प्रेस्टीज (Prestige) ट्रिम को चुनना होगा, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.75 लाख निर्धारित की गई है.

सेफ्टी और मजबूती की चाह रखने वाले परिवारों के लिए स्कोडा की ये एसयूवी एक परफेक्ट चॉइस बन जाती है. भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी को पूरे 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का टीएसआई (TSI) टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. वेंटिलेटेड सीट्स के साथ ये वेरिएंट सनरूफ, 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और क्रूज कंट्रोल जैसी खूबियों से लैस है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *