⚡ Breaking News

Toyota Sales Report May 2026: Innova Hycross बनी नंबर-1, Hyryder-Fortuner की बिक्री बढ़ी


Toyota इंडियन ऑटो मार्केट की सबसे पॉपुलर कार कंपनियों में से एक है. पिछले महीने भी इनकी सेल में बढ़ोतरी हुई है. मई 2026 में कंपनी ने कुल 30,574 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 29,280 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Toyota Innova/Hycross की 10,325 यूनिट बिकी हैं और ये सेल के मामले में पहले नंबर पर रही. इसके अलावा, Hyryder और Fortuner की सेल भी बढ़ी है. वहीं, Glanza और Taisor की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Toyota Innova + Hycross

सेल के मामले में पहले नंबर पर Innova + Hycross हैं. पिछले महीने इसकी कुल 10,325 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 8,882 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.70 लाख से ₹32 लाख तक है.

ये मॉडर्न MPV डिज़ाइन, LED लाइट्स और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ आती है. इंटीरियर में डुअल टोन केबिन, वेंटिलेटेड कैप्टन सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 10.1 इंच टचस्क्रीन है. JBL ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग और ADAS जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. 6 एयरबैग्स के साथ 5-स्टार सेफ्टी है. 2.0 लीटर पेट्रोल/स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन (173-184 bhp) में पेट्रोल 16.13 kmpl और हाइब्रिड 23.24 kmpl माइलेज देता है.

Toyota Hyryder

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर Hyryder है. मई 2026 में इसकी कुल 8,664 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 7,573 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Glanza

लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्लैंजा का नाम है. पिछले महीने इसको कुल 3,198 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 4,753 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota Fortuner

बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर फॉर्च्यूनर पहुंच गई है. मई 2026 में इसकी कुल 2,905 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी 2,571 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Taisor

सेल घटने के बावजूद भी टैसर ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी कुल 2,496 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3,035 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Rumion की 2,119 यूनिट, Hilux की 414 यूनिट, Camry की 192 यूनिट, Vellfire की 164 यूनिट और LC300 की मात्र 97 यूनिट बिकी हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *