- Hindi News
- Business
- Stock Market Update; Sensex Nifty BSE NSE (24 June 2026) | IT Pharma Shares Price
मुंबई46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज यानी बुधावर, 24 जून को सेंसेक्स 1000 अंक की तेजी के साथ 77,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की तेजी, ये 24,100 के स्तर पर पहुंच गया है।
IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। ट्रेंट, इंडिगो, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक के शेयर 5% तक चढ़े हैं।
शेयर बाजार में तेजी के कारण
- सस्ता तेल: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1% गिरकर 76.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ईरान युद्ध के बाद होर्मुज में फंसे तेल टैंकरों के बाहर निकलने की खबरों से कीमतें घटी, जिससे बाजार को राहत मिली है।
- विदेशी निवेशकों की वापसी: पिछले कुछ समय से लगातार बिकवाली कर रहे विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 17.86 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इस खरीदारी से बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है।
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद: एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, भारत और अमेरिका एक बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। इस खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
- एशियाई बाजारों में मजबूती: घरेलू बाजार को ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिले। एशिया के प्रमुख बाजारों में साउथ कोरिया का ‘कोस्पी’ और हॉन्गकॉन्ग का ‘हैंगसेंग’ बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
- IT शेयरों में लिवाली: आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। टेक महिंद्रा (2.6%), इंफोसिस (1.3%) और टीसीएस (0.6%) में आई तेजी ने निफ्टी को सहारा मिला है।
- प्राइवेट बैंकों के शेयर चढ़े: बाजार के हैवीवेट शेयर जैसे ICICI बैंक और HDFC बैंक में भारी खरीदारी हुई, जिसकी बदौलत बैंक निफ्टी में 1.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।
अडाणी ग्रुप भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहा
अडाणी ग्रुप की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) 2026 में चेयरमैन गौतम अडाणी ने तीन बड़ी योजनाओं के बारे में बताया। इनका मकसद ग्रुप के काम को मजबूत करना, एफिशिएंसी (काम करने की क्षमता) को सुधारना और कर्मचारियों की भलाई को बढ़ावा देना है।
अडाणी ने कहा कि ग्रुप सिर्फ आर्थिक और तकनीकी बदलावों पर नजर नहीं रख रहा, बल्कि भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम अब उन चुनिंदा ग्लोबल कंपनियों में से एक हैं, जो सिर्फ भविष्य का इंतजार नहीं कर रहीं, बल्कि उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8081 | -33 | -1.10% |
| निक्केई (जापान) | 69524 | -265 | -0.38% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23380 | +44 | +0.22% |
अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51667 | -46 | -0.09% |
| नैस्डैक | 25587 | -580 | -2.21% |
| S&P 500 | 7365 | -107 | -1.44% |
विदेशी निवेशकों ने कल 18 करोड़ के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 680 | +4,073 | +88,718 |
| FII/FPI | 18 | 3,216 | -68,219 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल सेंसेक्स 893 अंक गिरकर बंद हुआ था
सेंसेक्स मंगलवार, 23 जून को 893 अंक की गिरावट के साथ 76,200 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 278 अंक की गिरावट रही, ये 23,824 पर बंद हुआ था।


