⚡ Breaking News

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा ‘धब्बा’, लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर


टीम इंडिया लगातार 5 टी20 मुकाबले हारती चुकी है. आयरलैंड के खिलाफ टीम ने दोनों टी20 मुकाबले में शिकस्ता खाई. उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला रद्द हुआ, लेकिन फिर तीनों टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम को मुंह की खानी पड़ी. लगातार टीम इंडिया 5 मैच हार चुकी है. यह सभी मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया हारी है.

करियर की शुरूआत ही बड़े ‘कलंक’ के साथ हुई

श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई, लेकिन उनके कैप्टेंसी करियर की शुरूआत ही बड़े ‘कलंक’ के साथ हुई. सुर्यकुमार यादव को कैप्टेंसी से हटाकर जब श्रेयस अय्यर को न्यू टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया तो किसी ने नहीं सोचा था कि भारतीय टीम सारे मुकाबले हारेगी. अय्यर लगातार पांच टी20 मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय कप्तान इतने मुकाबले लगातार नहीं हारा.

यह भी पढ़ें- अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन

टी20 टीम के श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान हैं

भारतीय टी20 टीम के श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान हैं. अय्यर से पहले महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेंसी में टीम इंडिया लगातार चार टी20 मुकाबले हारी थी. माही की कप्तानी में ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड साल 2009 और 2014-15 में देखने को मिला. भारतीय टीम को लगातार पांच टी20 मैच हराने वाले अय्यर पहले कप्तान बन गए हैं.

विराट को पछाड़ते हुए पहले पायदान पर आ गए

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर थे. कोहली को 5 टी20 मैच हारने के लिए 12 मैच लगे. वहीं,धोनी को 5 मुकाबले हारने के लिए 15 मैच और सूर्यकुमार यादव को 5 मैच हारने के लिए 31 मुकाबले लगे. अब श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में विराट को पछाड़ते हुए पहले पायदान पर आ गए हैं. अय्यर की कप्तैानी में 5 मैच हारने के लिए सिर्फ 6 मुकाबले लगे हैं.

कप्तानों की लिस्ट 

 6-श्रेयस अय्यर
12-विराट कोहली
15-महेंद्र सिंह धोनी
16-हार्दिक पंड्या
31-रोहित शर्मा
31-सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *