⚡ Breaking News

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पाकिस्तानी जुल्म के खिलाफ़ LoC पर प्रदर्शन, भारत में शामिल होने की मांग।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में रविवार (5 जुलाई, 2026) को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना और पीओके पुलिस ने गोलीबारी की है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और 14 लोग घायल हुए हैं. गोलीबारी पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद और ददियाल में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, पीओके में पाकिस्तानी जुल्म सितम के एक महीने पूरे होने पर ददियाल में शाम 4 बजे जब प्रदर्शनकारियों का जत्था ददयाल-मीरपुर पुल पर पहुंचा, तो पाकिस्तानी रेंजर्स ने AK-47 से फायर खोल दिया और पीओके की पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

ददयाल के अलावा मुजफ्फराबाद में भी फायरिंग

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल

तकरीबन 20 मिनट तक लगातार चली फायरिंग में मोहम्मद याकूब नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ददयाल की तरह की मुजफ्फाराबाद में दोपहर साढ़े तीन बजे नीलम पुल पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की, जब मस्जिद में अजान दी जा रही थी. हालांकि, मुजफ्फराबाद में किसी के मारे जाने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आज हुई गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स के हाथों मारे जाने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या 59 को चुकी है. 

भारत के साथ मिलना चाहता है पीओके 

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल

पीओके में किस तरह से लोग पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ हैं, इसकी एक तस्वीर रविवार (5 जुलाई, 2026) को LoC से कुछ मीटर तितरीनोट के सामने दिखी, जहां पीओके के आम लोगों ने लाइन ऑफ कंट्रोल से महज कुछ मीटर दूर पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. ये तस्वीर कल शनिवार (4 जुलाई, 2026) को अवामी एक्शन कमेटी के उस ऐलान पर मुहर है जहां पर प्रदर्शन की अगुआई करने वाली अवामी एक्शन कमेटी ने जम्मू के लोगों से खाने की अपील की और भारत के साथ फिर से मिलने का नारा बुलंद किया. 

यह भी पढ़ेंः PoJK में पाकिस्तान की बर्बादी का काउंटडाउन! ‘हुक्मरानों हम तुम्हारी मौत हैं’ के नारों से कांपा इस्लामाबाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *