- Hindi News
- National
- Mumbai Tree Tragedy; Chembur School Bus Accident Photos Update | Rescue Operation
मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे बस पर पेड़ गिर गया।
मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर प्राइवेट स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया। बस में कुल 12 स्टूडेंट थे। उनमें से 11 का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं बस में फंसे 11 साल के छात्र विहान श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
स्कूल की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रोड नंबर 11 पर सड़क किनारे लगे पेड़ की बड़ी डालियां बस की छत पर आ गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह दब गया।
पेड़ गिरते ही बस के अंदर मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बस के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। मशीनों और कटर की मदद से पेड़ को काटा गया।
हादसे से जुड़ी 6 तस्वीरें…

सड़क किनारे लगा पेड़ बहुत बड़ा था तेज आंधी में वह बस पर गिर गया।

छात्रों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बस पर गिरे पेड़ को कटर की मदद से काटकर अलग किया गया।

बस में फंसे छात्रों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

पेड़ की बड़ी बड़ी डाल बस पर गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा पूरी तरह दब गया।

पेड़ को कटर की मदद से काटकर हटाया गया। बस का अगल हिस्सा पूरी तरह दब गया।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे
हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपने बच्चों की चिंता में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है।
24 जून- मुंबई में बारिश से पेड़ उखड़े, कई गाड़ियां दबीं
मुंबई में 23 जून को 13 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से मुंबई में आंधी-बारिश जारी है। 24 जून को तेज बारिश के बाद अंधेरी सब-वे में पानी भर गया था। इसके बाद इसे अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था।
वहीं विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई थी। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए थे, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था।
———————————
ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 17 झुलसे, 2 की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर आ गए। घटना में 17 लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ितों को हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में एडमिट कराया गया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें…

