⚡ Breaking News

Jammu Kashmir Shopian Encounter Top Lashkar Operatives Zakir Ahmad Ganie Latif Bhat killed


  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir Shopian Encounter Top Lashkar Operatives Zakir Ahmad Ganie Latif Bhat Killed

शोपियां14 मिनट पहलेलेखक: रऊफ डार

  • कॉपी लिंक
जिन आतंकियों के मारे जाने की खबर है, उनका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। - Dainik Bhaskar

जिन आतंकियों के मारे जाने की खबर है, उनका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से चल रही मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव जाकिर अहमद गनी (A++ कैटेगरी) और उसके साथी लतीफ भट के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में दोनों आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। घेराबंदी के दौरान जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो दोनों ने भारी गोलीबारी कर दी।

मुठभेड़ 4 जुलाई की शाम 7:45 बजे शुरू हुई थी। जॉइंट ऑपरेशन कश्मीर पुलिस SOG, 44 RR, 20 RR, 34 RR और 03 PARA ने मिलकर चलाया है।

फिलहाल अंधेरे के कारण एनकाउंटर और सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। इसे सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। अभी तक आतंकियों के शव भी बरामद नहीं हुए हैं।

लतीफ भट (बाएं) और जाकिर गनी (दाएं) की यह तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई है।

लतीफ भट (बाएं) और जाकिर गनी (दाएं) की यह तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई है।

रिपोर्ट्स में दावा- कुलगाम का रहने वाला था जाकिर

सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम के मुतलहम गांव के रहने वाले जाकिर अहमद गनी को सुरक्षा बलों ने कल दक्षिण कश्मीर के जिलों में दूसरे आतंकवादियों के साथ ट्रैक किया था। जाकिर का नाम पाकिस्तान से जुड़े कई आतंकी हमलों से भी जुड़ा था।

अक्टूबर 2025 में NIA कोर्ट ने इनके खिलाफ नोटिस जारी किया था और हाल ही में उनका नाम अप्रैल 2026 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़ा था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में 14 आतंकवादियों की सूची जारी की थी और उनके घर भी गिरा दिए गए थे।

सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक, जाकिर 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है, जबकि लतीफ पिछले साल LeT में शामिल हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेज नजर भारत और दुनिया भर की
ताज़ा, विश्वसनीय और निष्पक्ष
खबरें सबसे पहले
आपके तक पहुँचाता है।

मुख्य श्रेणियाँ

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
© 2026 Tej Nazar. All Rights Reserved. Powered By BlazeThemes.