⚡ Breaking News

IMD Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Landslide Photos – Mumbai Flood


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Landslide Photos Mumbai Flood | MP UP Rajasthan Mizoram Weather

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मानसूनी बादलों के गायब होने की यह तस्वीर विंडी.कॉम ने जारी की है। जिसमें बादल केवल पूर्वी हिस्से में दिखाई दे रहे हैं। - Dainik Bhaskar

मानसूनी बादलों के गायब होने की यह तस्वीर विंडी.कॉम ने जारी की है। जिसमें बादल केवल पूर्वी हिस्से में दिखाई दे रहे हैं।

पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के 70% हिस्से से बादल गायब हो गए हैं।

IMD की नई सैटेलाइट तस्वीरों और विंडी.कॉम के मुताबिक बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं।

शनिवार शाम को पहलगाम के नाला ओवेरा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई। इससे वहां बने होटल में पानी और मलबा घुस गया। यह इलाका अमरनाथ यात्रा रूट से 4 किमी की दूरी पर है।

इधर के देश के जिन हिस्सों में मानसून थोड़ा बहुत सक्रिय है, वहां सड़कों पर पानी भरने, नदियो में बाढ़ आने जैसी घटनाएं हो रही हैं।

यूपी के हापुड़ में तेज बारिश से अंडरपास में पानी भर गया। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से उत्तराखंड में 120 सड़कें बंद हो गईं। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बह जाने के बाद, करीब 100 तीर्थयात्रियों को रस्सियों से बाहर निकाला गया।

11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके

देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें…

पहलगाम में बादल फटने के बाद सड़कों पर पानी और कीचड़ भर गया।

पहलगाम में बादल फटने के बाद सड़कों पर पानी और कीचड़ भर गया।

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बह गए।

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बह गए।

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर लैंडस्लाइड हुई। दूसरी लेन में पहुंची बड़ी चट्टान।

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर लैंडस्लाइड हुई। दूसरी लेन में पहुंची बड़ी चट्टान।

आईआईटी रुढ़की कैंपस में बारिश के बीच होर्डिंग जैसे नजर आ रहे बोर्ड पर खड़े हो गए। उसे नाव की तरह इस्तेमाल किया।

आईआईटी रुढ़की कैंपस में बारिश के बीच होर्डिंग जैसे नजर आ रहे बोर्ड पर खड़े हो गए। उसे नाव की तरह इस्तेमाल किया।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

02:43 PM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पालघर में बाढ़ का 2 दिन पुराना वीडियो, शव के साथ 4 घंटे छत पर रहा परिवार

तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में आई बाढ़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक परिवार, महिला सदस्य का शव छत पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह घटना पालघर के केलवे के पूर्व में स्थित देवीपाड़ा की है। जहां बारिश के बाद आई बाढ़ से चारों तरफ पानी भर गया था। परिवार करीब 4 घंटे तक छत पर फंसा रहा। परिवार का आरोप है कि उनकी मदद करने कोई नहीं पहुंचा। अब यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल है।

02:07 PM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ा, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़ गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और कोई खास बारिश न होने का अनुमान लगाया है।

12:25 PM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के बाद सात घंटे तक बंद रहा बद्रीनाथ हाईवे फिर से खुला

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण लगभग 7 घंटे तक बंद रहने के बाद, शनिवार को बद्रीनाथ हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया।

भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा गिरने से सुबह करीब 3:30 बजे हाईवे जाम हो गया था, जिससे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी।

12:22 PM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42°C डिग्री तक पहुंचा

शनिवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक,राज्य में सबसे ज़्यादा बारिश चूरू जिले के राजगढ़/सादुलपुर में 55 मिमी दर्ज की गई।

राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान श्री गंगानगर में 42°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सिरोही में 21°C रहा।

12:17 PM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सैटेलाइट मैप में दिखा- भारत से फिर गायब हुए मानसूनी बादल

मैप सोर्स- IMD

मैप सोर्स- IMD

11:10 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: पुणे कचरा प्लांट के मलबे से चौथे दिन एक और शव मिला

पुणे में कचरा प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चौथे दिन एक और शव मिलने से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक सात लोग अभी भी फंसे हैं।

07:11 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला में लैंडस्लाइड, गाड़ियां मलबे में दबीं

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश के कारण न्यू शिमला के पास राजहाना गांव में लैंडस्लाइड हो गई। कई वाहन मलबे में दब गए।

07:07 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड-हिमाचल में क्यों होती हैं लैंडस्लाइड

06:57 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला में लैंडस्लाइड, 10 घरों को नुकसान

हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली इलाके में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश होने से लैंडस्लाइड हो गई। करीब 10 घरों को नुकसान पहुंचा है।

05:17 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; VIDEO

05:12 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला के रझाना में गाड़ियां मलबे में दबीं

04:56 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में लैंडस्लाइड, गाड़ी मलबे में दबी

पौड़ी गढ़वाल में देर रात भारी बारिश के कारण चलती पिकअप पर पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया। मलबे और बोल्डरों की चपेट में आने से पिकअप पूरी तरह पिचक गई। हादसे का पता शनिवार सुबह चला, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा।

04:23 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: हापुड़ में 2 दिन भारी बारिश के बाद अंडरपास में भरा पानी, थार डूबी; VIDEO

04:16 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: थार डूबी, नदियां उफनाईं; लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। पश्चिमी यूपी में नदियां उफना गई हैं। कई जगहों पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। शुक्रवार देर रात 12.30 बजे लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। हापुड़ में थार पानी में डूब गई। पूरी खबर पढ़ें…

03:23 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: त्रिवेणी घाट पर गंगा का पानी डेंजर लेवल के मार्क पर

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर गंगा का पानी डेंजर लेवल के मार्क तक आ गया है।

03:03 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: बारिश के चलते पटना में सड़क पर पेड़ गिर गया

02:26 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: अब तक 24 जिलों में सामान्य या कम पानी बरसा, मानसून धीमा पड़ा

राजस्थान में मानसून धीमा पड़ गया है। बीते 24 घंटे में अलवर श्रीगंगानगर, चूरू में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अब 15 जुलाई से मानसून के फिर से तेजी पकड़ने की उम्मीद है। राजस्थान के 24 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य या कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:22 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश: भारी बारिश का अलर्ट नहीं, अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन तक हल्की बारिश का दौर रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम कमजोर हो रहा है। हालांकि शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर-ग्वालियर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

01:42 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, आज से थोड़ा कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में नॉर्मल से 54 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक से 10 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 67.8 मिमी होती है, लेकिन इस बार 104.1 मिमी बादल बरस चुके है। राज्य में इससे लगभग 320 सड़कें और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े है। बीते दो दिनों तक भारी बारिश के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

01:40 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना समेत 4 जिलों में बारिश, 26 शहरों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में पटना समेत 4 जिलों में शनिवार सुबह बारिश हुई। बांका, बक्सर, खगड़िया में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:37 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश, नदियां उफान पर; 173 सड़कें बंद

उत्तराखंड के सभी जिलों में शुक्रवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 173 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के हर्षिल में लगातार बारिश के कारण भागीरथी (गंगा) नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:34 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: आज से मानसून धीमा पड़ेगा, 6 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

हरियाणा में मानसून की रफ्तार पर अब थोड़ा ब्रेक लगने वाला है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कई स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

01:08 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून ने 36 दिन में पूरा देश कवर किया

मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।

12:34 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई-पुणे रूट पर 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द, लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 10 से 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सेंट्रल रेलवे ने भोर घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण यह फैसला लिया है। रद्द ट्रेनों में लंबी दूरी और इंटरसिटी सेवाएं भी शामिल हैं।

6 जुलाई को भारी बारिश के बाद करजत और लोणावला के बीच ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल के पास कई जगह लैंडस्लाइड हुई थी। इससे मुंबई-पुणे रूट के तीनों रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए।

एक ट्रैक पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया है। बाकी दो ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी है। लगातार बारिश और पहाड़ी इलाके के कारण बहाली में समय लग रहा है।

रद्द ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, CSMT-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुबली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं। महालक्ष्मी एक्सप्रेस, दादर-सतारा एक्सप्रेस, दादर-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द की गई हैं।

12:08 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल

12 जुलाई

बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट। इनमें 12 में ऑरेंज और 5 में यलो अलर्ट है।

केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है।

13 जुलाई

पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

11:46 PM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेज नजर भारत और दुनिया भर की
ताज़ा, विश्वसनीय और निष्पक्ष
खबरें सबसे पहले
आपके तक पहुँचाता है।

मुख्य श्रेणियाँ

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
© 2026 Tej Nazar. All Rights Reserved. Powered By BlazeThemes.