⚡ Breaking News

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले 19 जुलाई को एक ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में सरकार अपने लेजिस्लेटिव एजेंडा की आउटलाइन बनाएगी और विपक्षी दल उन मुद्दों को बताएंगे जिन्हें वे सेशन के दौरान उठाना चाहते हैं।

हर संसद सेशन से पहले होने वाली यह ऑल-पार्टी मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी। सरकार के पास एक भारी लेजिस्लेटिव एजेंडा है, और सेशन के दौरान कई जरूरी बिल लाए जाने की उम्मीद है।

सेशन के हंगामेदार होने की उम्मीद है, क्योंकि हाल के हफ़्तों में कुछ अपोजिशन पार्टियों में अनबन और बंटवारा देखने को मिला है। TMC के बागी सांसदों की सिटिंग भी बदली जा सकती है।

इधर, विपक्ष NEET-UG पेपर लीक केस और ऑपरेशन सिंदूर में हताहतों पर डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह की टिप्पणी को उठा सकता है। कांग्रेस ने डिफेंस मिनिस्टर के खिलाफ प्रिविलेज ब्रीच नोटिस दिया है।

इसके अलावा प्रस्तावित 130वें संविधान संशोधन बिल की जांच कर रही जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) भी संसद में जमा करने से पहले 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट अपना सकती है।

आज की अन्य खबरें…

कर्नाटक में 2 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार; राशन कार्ड और वोटर ID बनवाने का आरोप

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपनी नागरिकता की जानकारी छिपाकर राशन कार्ड और वोटर आईडी बनवा ली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फराह नाज (महिला) और उसके बेटे मोहम्मद फर्दीन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि बागेपल्ली निवासी मोहम्मद अयूब खान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पाकिस्तानी नागरिक फराह नाज से शादी की थी। दंपती के चार बच्चों में से मोहम्मद फर्दीन का जन्म पाकिस्तान में हुआ, जबकि अयूब खान और उनके बाकी तीन बच्चे भारतीय नागरिक हैं। परिवार फिलहाल बागेपल्ली में रह रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि फराह नाज और मोहम्मद फर्दीन ने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छिपाकर सरकारी दस्तावेज बनवाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने राशन कार्ड और वोटर आईडी दोनों रद्द कर दिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी; 3 घंटे चली तलाशी, कुछ नहीं मिला

मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। रात करीब 12:13 बजे नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि दाऊद इब्राहिम ने ताज होटल में बम रखवाया है।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमें होटल पहुंचीं और पूरे होटल की तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला।

पुलिस ने इस धमकी को फर्जी बताया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉल नवी मुंबई के तुर्भे इलाके से किया गया था। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।

महाराष्ट्र के सोशल वेलफेयर हॉस्टल में 40 बच्चे बीमार, 5 ICU में; फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस की आशंका

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा स्थित सोशल वेलफेयर हॉस्टल में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस की चपेट में आ गए। जिला कलेक्टर मिथाली सेठी ने बताया कि इनमें से 25 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 बच्चों का इलाज शहादा ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है, जबकि ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर 5 बच्चों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों से लगातार जानकारी ली जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि बच्चों के खाने और उल्टी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि लापरवाही किसकी थी। हॉस्टल के हेडमास्टर, समाज कल्याण अधिकारी और वार्डन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

अमरनाथ यात्रा के दौरान टेंट पर पत्थर गिरा, एक शख्स की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अमरनाथ यात्रा रूट पर बड़ा हादसा हुआ। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी में एक बड़ा पत्थर (बोल्डर) टेंट पर गिरने से पोनी पोर्टर शबीर अहमद शाह की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, शबीर ईदगाह चंदनवाड़ी के पास अपने टेंट में सो रहे थे, तभी अचानक एक बड़ा बोल्डर टेंट पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी, 9 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी बनी

पश्चिम बंगाल सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। न्याय विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की।

समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि समिति जल्द अपना काम शुरू करेगी और रिपोर्ट भी शीघ्र सौंपेगी।

दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी का विरोध; उपराज्यपाल को पत्र

दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी का ट्रांसपोर्ट संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना (एलजी) को पत्र लिखकर नई नीति में इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य बनाने के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

टैक्सी और ऑटो चालकों के संगठन ने विशेष रूप से वर्ष 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो के नए पंजीकरण की अनिवार्यता का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि मौजूदा समय में राजधानी में न तो पर्याप्त ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं, न ही बैटरी स्वैपिंग की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।

नई ईवी नीति के अनुसार, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों का नया पंजीकरण होगा। इसके अलावा अप्रैल 2028 से राजधानी में नए दोपहिया वाहनों का पंजीकरण भी केवल इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए ही किया जाएगा।

मणिपुर के कांगपोकपी में एक व्यक्ति की हत्या, 20 राउंड फायरिंग हुई

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार शाम धान के खेत में काम करने के दौरान एक 53 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, कुकी-बहुल जिले के गोवाजांग गांव के रहने वाले हाओलाल सिंगसित अपनी पत्नी नेमनेइकिम सिंगसित के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहीं। ग्रामीणों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शाम करीब 4 बजे लगभग 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी थी।

घटना के बाद सुरक्षा बल तुरंत इलाके में पहुंचे और शव को बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेज नजर भारत और दुनिया भर की
ताज़ा, विश्वसनीय और निष्पक्ष
खबरें सबसे पहले
आपके तक पहुँचाता है।

मुख्य श्रेणियाँ

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
© 2026 Tej Nazar. All Rights Reserved. Powered By BlazeThemes.