⚡ Breaking News

Best 6 Seater Cars in India 2026: Eeco, XL6, Carens और XUV700 में कौन है सबसे बेहतर? जानिए


होमफोटोऑटोकार

26 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹5.50 लाख! ये हैं देश की सबसे बेस्ट 6-सीटर गाड़ी

Last Updated:

Best 6 Seater Cars in India 2026: अगर आप बड़े परिवार के लिए एक शानदार 6 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है. इसमें भारत की 4 सबसे लोकप्रिय 6 सीटर गाड़ियों- Maruti Suzuki Eeco, XL6, Kia Carens और Mahindra XUV700 की कीमत, माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी की तुलना की गई है. जानिए कौन सी कार आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर साबित हो सकती है और किस मॉडल में मिलता है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी.

Maruti Suzuki Eeco: ये भारत की सबसे किफायती और व्यावहारिक 6-सीटर गाड़ी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.50 लाख से शुरू होती है. ये बजट सेगमेंट वाले बड़े परिवारों और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. फीचर्स के मामले में ये काफी साधारण है, जिसमें आपको डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और स्लाइडिंग डोर जैसे बेहद जरूरी बेसिक फीचर्स ही मिलते हैं.

इस गाड़ी में 1.2 लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 81 पीएस की पावर और 105.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. माइलेज के मामले में ये पेट्रोल पर लगभग 19.71 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट में 26.78 किमी/किग्रा की शानदार एफिशियंस देती है. सेफ्टी की बात करें तो इसे क्रैश टेस्ट में 0स्टार रेटिंग मिली है, लेकिन नए मॉडलों में सरकार के नियमों के तहत एबीएस, ईबीडी और डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल किए गए हैं.

Maruti Suzuki XL6: कंपनी के Nexa आउटलेट के जरिए बेची जाने वाली एक प्रीमियम 6सीटर एमपीवी है, जिसकी एक्सशोरूम कीमत ₹11.52 लाख से ₹14.61 लाख के बीच है. इसमें बीच की रो (row) में आरामदायक कैप्टन सीट्स मिलती हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एलईडी हेडलैंप्स जैसे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Maruti Suzuki XL6

इस कार में 1.5 लीटर का के15सी स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 99 बीएचपी की पावर देता है. ये 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है, जो क्रमशः 20.97 किमी/लीटर और 20.27 किमी/लीटर का माइलेज देती है, जबकि इसका सीएनजी वेरिएंट 26.32 किमी/किग्रा का माइलेज निकालता है. सेफ्टी के लिए इसे ग्लोबल एनकैप से 3स्टार रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिलहोल्ड असिस्ट दिया गया है.

Kia Carens: ये एक बेहद मॉडर्न और प्रीमियम थ्री रो गाड़ी है, जिसकी एक्सशोरूम कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होकर ऊपरी वेरिएंट्स तक जाती है. इसके 6 सीटर वेरिएंट में आपको बीच की लाइन में ‘वनटच इलेक्ट्रिक टम्बल’ फंक्शन के साथ कैप्टन सीट्स मिलती हैं. इंटीरियर में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, बॉस (Bose) का प्रीमियम 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे बेहतरीन फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है.

Kia Carens

इंजन विकल्पों में ये 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है. इसका डीजल इंजन लगभग 17.5 से 19.5 किमी/लीटर और पेट्रोल इंजन 15.7 से 16.6 किमी/लीटर का माइलेज आसानी से दे देता है. सेफ्टी के मामले में किआ करेंस को 3स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और ये स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, एबीएस, ईएससी और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) से लैस आती है.

Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO: ये महिंद्रा की एक बेहद दमदार और हाईटेक एसयूवी है, जिसके 6 सीटर और 7 सीटर वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹14 लाख से शुरू होकर ₹26 लाख तक जाती है. इसका 6-सीटर वेरिएंट बीच की रो में बेहद आलीशान कैप्टन सीटों के साथ आता है. फीचर्स के मामले में इसमें डुअलस्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट और क्लस्टर), पैनोरमिक सनरूफ (स्काईरूफ), 3D साउंड सिस्टम और मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है.

XUV 7XO White

पावर के मामले में इसमें सबसे शक्तिशाली 2.0 लीटर एमस्टैलियन टर्बो पेट्रोल (200 PS) और 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन (185 PS) का विकल्प मिलता है. भारी-भरकम होने के बाद भी इसका डीजल वेरिएंट लगभग 13 से 16 किमी/लीटर और पेट्रोल वेरिएंट 11 से 13 किमी/लीटर का माइलेज देता है. सेफ्टी में ये कार बेजोड़ है, इसे ग्लोबल एनकैप से पूरे 5-स्टार मिले हैं. इसमें 7 एयरबैग के साथ लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *