⚡ Breaking News

Aanchal Khurana Statement on Ketan Agrawal Murder Case


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले पर टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने रिएक्ट किया है।

मामले को लेकर आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, “एक करोड़पति बाप के बेटे का एक करोड़पति बाप की बेटी से अरेंज मैरिज फिक्स होती है। दोनों फैमिलीज बहुत ही क्लोज थीं, तो उन्होंने बच्चों की शादी फिक्स कर दी, लेकिन बेटी का चेतन से अफेयर था। आप यह बात अपने पैरेंट्स को बोल सकते थे, अपने मंगेतर से बोल सकते थे, लेकिन उसने उसे खाई से धक्का मार देना पसंद किया…”

महिला-पुरुष का नहीं, इंसानियत का मामला

एक्ट्रेस ने कहा कि यह मामला महिला या पुरुष का नहीं, बल्कि इंसानियत और नैतिकता का है। उन्होंने सवाल उठाया कि रिश्तों में मतभेद होने पर लोग बातचीत के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के खिलाफ अत्याचार न पुरुषों पर होना चाहिए और न ही महिलाओं पर।

उन्होंने आगे कहा, “सिया ने उसका मर्डर करना फेवर किया, लेकिन उसमें इतना दम नहीं था कि वो अपने मां-बाप को बोल दे।”

आंचल ने अंत में कहा कि इसको भी यही सजा मिलनी चाहिए कि उसी खाई से धक्का देकर वहीं खत्म कर देना चाहिए। कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की दिशा बदली।

पुलिस का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के बीच पिछले करीब एक साल से संबंध थे और दोनों ने कथित तौर पर इस वारदात की साजिश रची। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी दावा किया है कि इससे पहले भी केतन को नुकसान पहुंचाने की कथित कोशिश की गई थी।

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। मामले की जांच जारी है।

पुणे मर्डर केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ सिया की रोमांटिक पोस्ट:दोनों लोहगढ़ गए तो प्रेमी भी पहुंचा; गर्मी में हुडी पहना था, इसी से सुराग मिला

पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के वीडियो। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेज नजर भारत और दुनिया भर की
ताज़ा, विश्वसनीय और निष्पक्ष
खबरें सबसे पहले
आपके तक पहुँचाता है।

मुख्य श्रेणियाँ

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
© 2026 Tej Nazar. All Rights Reserved. Powered By BlazeThemes.