⚡ Breaking News

मुंबई की महिला ने 60 दिनों की नींद से कमाए 9.6 लाख रुपये

मुंबई की जिनिया चटर्जी ने एक अनोखी प्रतियोगिता में भाग लेकर 9.6 लाख रुपये का इनाम जीता है। यह प्रतियोगिता ‘वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप’ के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इस अनोखे कॉम्पिटिशन के लिए जिनिया को ‘इंडियाज़ स्लीप चैंपियन’ का खिताब मिला।

प्रतियोगिता की प्रक्रिया

वेकफिट द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 60 दिनों तक चलने वाले इस इंटर्नशिप में प्रतिभागियों को नींद से जुड़े कई चैलेंज पूरे करने थे। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को अपनी नींद की गुणवत्ता पर ध्यान देना था और हर हफ्ते कुछ क्रिएटिव टास्क भी पूरे करने थे।

देशभर से आए 2 लाख आवेदकों में से कई राउंड की स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू के बाद सिर्फ 10 लोगों का चयन हुआ। इन 10 प्रतिभागियों के बीच 60 दिनों तक यह प्रतियोगिता चली। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी नींद की परफॉरमेंस को ट्रैक किया और रोज़ मिलने वाले स्कोर के आधार पर लीडरबोर्ड पर अपनी रैंकिंग देखी।

क्रिएटिव टास्क और फिनाले

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को ‘स्लीप सिनेमा’ जैसे टास्क दिए गए, जिसमें उन्हें फिल्मों के मशहूर सीन को नींद से जुड़े एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना था। इसके अलावा ‘स्लीप बिंगो’ और ‘अंडरकवर स्लीप मिशन’ जैसे टास्क भी शामिल थे।

ग्रैंड फिनाले में ‘बिग बेड’ नामक दो बड़े टास्क थे। पहले टास्क ‘मेमोरी फोम चैलेंज’ में प्रतिभागियों को कुछ तस्वीरों को देखकर वैसा ही बेडरूम सेटअप तैयार करना था। दूसरे टास्क ‘स्लीप ऑक्शन’ में प्रतिभागियों को सोने के लिए आवश्यक चीज़ों की बोली लगानी थी।

अंत में, जिनिया चटर्जी ने 9.6 लाख रुपये का पुरस्कार और वेकफिट द्वारा प्रायोजित एक वेकेशन जीता।

Source: NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *