⚡ Breaking News

22 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹7.46 लाख! ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये SUV


होमफोटोऑटोकार

22 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹7.46 लाख! महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये SUV

Last Updated:

अगर आप यंग वर्किंग प्रोफेशनल हैं और ऐसी SUV तलाश रहे हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ सुरक्षित, फीचर-लोडेड और आसान ड्राइविंग अनुभव दे, तो ये खबर आपके लिए है. Maruti Fronx, Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी 4 शानदार SUVs की कीमत, सेफ्टी, फीचर्स और माइलेज की पूरी तुलना यहां मिलेगी. जानिए इनमें से कौन-सी SUV आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से सबसे बेहतर साबित हो सकती है.

Maruti Suzuki Fronx: इसका मॉडर्न लुक यंग कस्टमर्स को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.46 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹12.97 लाख तक जाती है. इस गाड़ी का कूपे-स्टाइल एरोडायनामिक डिजाइन और आगे की तरफ सिग्नेचर ग्रिल इसे सड़क पर एक बेहद मॉडर्न और स्पोर्टी अपील देते हैं. डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स इसके लुक में चार चांद लगाते हैं.

Maruti Fronx

इंटीरियर की बात करें तो इसमें प्लम और ब्लैक कलर का खूबसूरत केबिन मिलता है, जो देखने में काफी ट्रेंडी लगता है. इसके प्रीमियम फीचर्स में 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग और हिल-होल्ड असिस्ट दिए गए हैं. इंजन के तौर पर इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल का विकल्प मिलता है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ करीब 20 से 22.89 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है.

Tata Nexon

Tata Nexon: ये अपनी बेहतरीन मजबूती और बोल्ड लुक के कारण महिला ड्राइवरों के बीच काफी भरोसेमंद मानी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.37 लाख से शुरू होकर ₹15.50 लाख तक जाती है. इसका मस्कुलर और एसयूवी-जैसा आक्रामक डिज़ाइन लड़कियों को एक कमांडिंग पोजीशन और आत्मविश्वास देता है. गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस बहुत अच्छा है, जो खराब रास्तों पर भी बिना किसी डर के ड्राइविंग को आसान बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tata Nexon

इसके केबिन का इंटीरियर बेहद आलीशान है, जिसमें थ्री-टोन डैशबोर्ड और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है. इसमें 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और JBL का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के मामले में नेक्सन को भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड आते हैं. इसका 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन काफी पावरफुल है और वेरिएंट के आधार पर ये लगभग 17 से 17.44 किमी/लीटर का माइलेज आसानी से दे देती है.

Hyundai Venue Price Hike

Hyundai Venue: ये अपने स्लीक डिजाइन और शहर में आसानी से पार्क हो जाने वाले साइज के कारण यंग वर्किंग वीमेन और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.00 लाख से ₹15.83 लाख के बीच है. वेन्यू का नया ग्रिल डिज़ाइन और डार्क क्रोम फिनिश इसे बेहद एलिगेंट और अर्बन लुक देते हैं. इसका नाइट एडिशन ब्लैक-आउट थीम के साथ आता है, जो काफी स्पोर्टी लगता है.

Hyundai Venue

गाड़ी के अंदर बैठते ही आपको डुअल 12.3-इंच की शानदार कर्व्ड स्क्रीन और एम्बिएंट लाइटिंग का बेहद मॉडर्न अहसास होता है. ये कार वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स से लैस है. इसे भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्मूथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 17.5 से 20 किमी/लीटर तक का बढ़िया माइलेज निकाल देता है.

Kia Sonet

Kia Sonet: इसे अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड और ग्लैमरस कार माना जाता है, जो गैजेट्स पसंद करने वाली लड़कियों को बहुत पसंद आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.33 लाख से शुरू होकर ₹13.71 लाख तक जाती है. इसके फ्रंट में स्टार मैप एलईडी डीआरएल और पीछे की तरफ कनेक्टेड टेल लाइट्स इसके लुक को काफी ट्रेंडी और फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं. इसका क्राफ्टेड डिज़ाइन इसे एक प्रीमियम टच देता है.

इंटीरियर की बात करें तो इसमें फुल डिजिटल क्लस्टर, 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन, इलेक्ट्रिक सनरूफ और बोस के प्रीमियम स्पीकर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है, जो आरामदायक ड्राइविंग पोजीशन सेट करने में मदद करती है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और लेवल-1 ADAS जैसे 15 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आता है, जो करीब 18.5 किमी/लीटर का शानदार माइलेज डिलीवर करता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *