⚡ Breaking News

24 KM माइलेज, सनरूफ….कीमत ₹7.23 लाख! मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये सब-कॉम्पैक्ट SUV


होमफोटोऑटोकार

24 KM माइलेज, सनरूफ….कीमत ₹7.23 लाख! मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये SUV

Last Updated:

Best SUV For Middle Class Family in India: अगर आपका एसयूवी खरीदने का प्लान है लेकिन Brezza, Nexon, XUV 3XO और Sonet में से सही विकल्प चुनने को लेकर कन्फ्यूज हैं? कीमत, माइलेज, सेफ्टी, फीचर्स और रोड प्रेजेंस के मामले में इन चारों SUVs की तुलना कई चौंकाने वाले तथ्य सामने लाती है. किसी में 5-स्टार सेफ्टी है तो किसी में ADAS और पैनोरमिक सनरूफ. जानिए आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से कौन-सी SUV साबित होगी सबसे बेहतर.

Maruti Brezza

Maruti Suzuki Brezza: ये अपने बोल्ड और मस्कुलर लुक की वजह से इंडियन मार्केट में काफी पॉपुलर है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 13.01 लाख रुपये तक जाती है. गाड़ी का फ्रंट ग्रिल और एलईडी हेडलैंप्स इसे एक बेहतरीन रोड प्रेजेंस देते हैं. मिड-साइज एसयूवी जैसा अहसास कराने वाली ये गाड़ी फैमिली बायर्स के लिए एक भरोसेमंद और मजबूत विकल्प साबित होती है.

Maruti Brezza

फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे मॉडर्न विकल्प मिलते हैं. सेफ्टी के लिए ब्रेज़ा में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल-होल्ड असिस्ट दिया गया है. इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 19.89 किमी/लीटर का शानदार माइलेज और सीएनजी वेरिएंट में 25.51 किमी/किग्रा तक की बेहतरीन एफिशिएंसी देता है.

Tata Nexon Down Payment & EMI Details

Tata Nexon: ये अपने स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक कूपे-लाइक डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये से लेकर 14.22 लाख रुपये के बीच है. इसके फ्रंट में दी गई स्लीक एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड लाइट बार इसके लुक को काफी प्रीमियम बनाते हैं. डिजाइन के मामले में ये युवाओं को बहुत आकर्षित करती है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

tata nexon

नेक्सॉन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी सेफ्टी है, जिसे ग्लोबल और भारत एनसीएपी (BNCAP) दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है. फीचर्स के तौर पर इसमें 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और जेबीएल के प्रीमियम स्पीकर्स मिलते हैं. ये कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों विकल्पों में आती है, जहां इसका पेट्रोल वेरिएंट करीब 17.44 किमी/लीटर और डीजल इंजन 24 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है.

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO: इसे कंपनी ने एक बिल्कुल नए आक्रामक अवतार में पेश किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.54 लाख रुपये से शुरू होकर 14.88 लाख रुपये तक जाती है. इसके फ्रंट में नई सी-शेप्ड एलईडी लाइट्स और री-डिजाइन की गई ग्रिल इसे एक बोल्ड लुक देती हैं. इसका केबिन इस सेगमेंट में सबसे चौड़ा है, जिससे पीछे की सीट पर तीन लोग बेहद आराम से बैठ सकते हैं.

Mahindra XUV 3XO

इस गाड़ी में सेगमेंट का पहला सबसे बड़ा स्काईरूफ (पैनोरमिक सनरूफ) और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है. सेफ्टी के लिए महिंद्रा ने इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं और इसके टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS जैसा एडवांस सेफ्टी फीचर भी मिलता है. इंजन की बात करें तो इसमें पावरफुल टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं, जो वेरिएंट के आधार पर 17.96 से 21.2 किमी/लीटर का माइलेज देते हैं.

Kia Sonet

Kia Sonet: ये अपने मस्कुलर और स्पोर्टी टाइगर नोज़ ग्रिल डिजाइन के लिए पहचानी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपये से शुरू होकर 15.77 लाख रुपये तक है. नई सोनेट में क्राउन ज्वेल एलईडी हेडलैंप्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे सड़क पर एक बेहद मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती हैं. ये कार उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो लुक और फीचर्स दोनों चाहते हैं.

Kia Sonet

सोनेट केबिन फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे है, जिसमें डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, बोस (Bose) के 7 स्पीकर्स, वेंटिलेटेड सीट्स और फ्रंट डैशकैम शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और लेवल-1 ADAS फीचर्स दिए गए हैं. ये कार 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है, जिसका माइलेज 18.4 किमी/लीटर से 24.1 किमी/लीटर तक जाता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *