⚡ Breaking News

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारतीय बने Vaibhav Sooryavanshi, 37 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा


वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया है. वो भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. वैभव अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़ कर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने संजू सैमसन को ड्रॉप करके उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. सैमसन अब तक पिछली तीन टी20 पारियों में सिर्फ 6 रन बना पाए थे.

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

अब तक सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था. उसके 37 साल बाद वैभव ने इस मामले में उन्हें पछाड़ा है. वैभव ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला.

पिछले करीब एक सप्ताह से वैभव सूर्यवंशी के नाम पर खूब बवाल मचा हुआ था. टीम इंडिया का यूके टूर 26 जून से शुरू हो चुका था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव को डेब्यू का चांस नहीं मिला था. आखिरकार 4 जुलाई 2025 की तारीख को वैभव ने अपना डेब्यू किया.

धमाकेदार IPL सीजन के बाद मिला तोहफा

वैभव सूर्यवंशी को धमाकेदार आईपीएल 2026 सीजन के बाद तोहफा मिला है. वैभव हालिया आईपीएल सीजन में 776 रन बनाकर आ रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए थे, जो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स भी हैं. उन्होंने महज 12 साल की उम्र में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर लिया था, फिर इंडिया ए के लिए कमाल किया और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रनों की पारी खेल इतिहास रचा. अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर उन्होंने एक बार फिर इतिहास रच डाला है.

यह भी पढ़ें:

Watch: फीफा वर्ल्ड कप से आई दिल तोड़ देने वाली तस्वीर, पिता का दर्द नहीं देख पाया बेटा; देखें वीडियो

Watch: फीफा वर्ल्ड कप से आई दिल तोड़ देने वाली तस्वीर, पिता का दर्द नहीं देख पाया बेटा; देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *