⚡ Breaking News

शिवम दुबे के जन्मदिन पर पत्नी अंजुम खान ने यूं लुटाया प्यार, लिखा- अल्लाह बुरी नजर से…


भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. बता दें कि वह आयरलैंड में टीम इंडिया के साथ है. उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी अंजुम खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए और एक प्यारे नोट के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने शिवम की बेहतरी और करियर में सफलता के लिए अल्लाह से दुआ मांगी. उन्होंने एक पोस्ट में कई वीडियो शेयर किए, जो उनकी जिंदगी के सबसे बेहतर पलों में से हैं.

उन्होंने एक पोस्ट में कई वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय लव, अल्ला तुमको बहुत बहुत कामयाबी दे और तुम्हें बहुत ज्यादा बुलंदियों पर पहुंचाए. तुम्हारे करियर बहुत अच्छा करे और तुहें जिंदगी की सारी खुशियां मिले. अल्लाह तुमको हर बुरी नजर से बचाए और हमेशा महफूज रखे.”

उन्होंने आगे लिखा, “अल्लाह सुकून और खुशियों से तुम्हारी जिंदगी भर दे. तुम्हारे सभी ख्वाब पूरे हों और तुम्हारी जिंदगी हमेशा प्यार, हंसी और खूबसूरत लम्हों से भरी रहे. तुम्हारी आने वाली जिंदगी बहुत खुशहाल और बरकतों से भरी हों. आमीन.” इस पर शिवम दुबे ने भी कमेंट किया.

यह भी पढ़ें- ‘गर्व है तुम पर छोटे…’, वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अब काटा गदर, 19 चौकों और 6 छक्कों के साथ बना दिए इतने रन

शिवम दुबे ने किया धन्यवाद

अंजुम खान के इस प्यारे पोस्ट पर शिवम दुबे ने कमेंट करते हुए धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, “थैंक यू सो मच माय लव अंजुम खान.” शिवम अभी आयरलैंड में है, वह टी20 स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इसके बाद वह इंग्लैंड जाएंगे, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. शिवम टी20 के बाद भारत लौट आएंगे, वह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- ‘ये तो होना ही था…’, कुलदीप के लिए DC मालिक के पोस्ट पर डेविड वार्नर ने ये क्या लिख दिया, मचा बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *