⚡ Breaking News

‘बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम…’, धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी


US Iran Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि यदि ईरान ने दोबारा वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया तो अमेरिका पहले से अधिक ताकत के साथ जवाब देगा. वेंस ने यह भी दोहराया कि होरमुज़ जलडमरूमध्य किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने दिया जाएगा और यदि ईरान ने ऐसा करने की कोशिश की तो अमेरिकी सेना तत्काल जवाबी कार्रवाई करेगी. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सेना ने ईरान पर नए सैन्य हमलों की पुष्टि की है और क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है.

मिल्वौकी में कार्यक्रम के दौरान दी सख्त चेतावनी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ईरान को लेकर अमेरिका का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच मूल समझ यही थी कि यदि ईरान जहाजों पर हमले बंद करेगा तो अमेरिका अपनी नाकेबंदी में ढील देगा. लेकिन यदि जहाजों पर हमला किया गया तो अमेरिका पहले से अधिक कड़ा जवाब देगा.

‘जहाजों पर गोली चलेगी तो जवाब और भी ताकतवर होगा’

उन्होंने कहा, “अगर वे जहाजों पर गोली चलाएंगे तो हम जवाब देंगे और पहले से कहीं ज्यादा ताकत के साथ जवाब देंगे. यही समझौता था. उन्होंने कहा था कि वे जहाजों पर हमला बंद करेंगे, लेकिन करीब 24 घंटे पहले उन्होंने फिर जहाजों को निशाना बनाया.” उन्होंने आगे कहा कि लगभग एक सप्ताह तक ईरान ने संयम दिखाया, लेकिन उसके बाद फिर जहाजों पर हमले शुरू कर दिए.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत

ट्रंप के पास कई विकल्प

वेंस ने कहा कि वह यह नहीं बताएंगे कि आगे अमेरिका कौन-कदम उठाएगा, क्योंकि यह राष्ट्रपति का निर्णय होगा. हालांकि उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति का यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हर हाल में खुला रहेगा. उन्होंने कहा कि तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य रहने से ईंधन की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है और यही वजह है कि अमेरिका इस मार्ग की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है.

ट्रंप भी दे चुके हैं बड़ा बयान

तुर्किये की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि ईरान द्वारा जहाजों पर हमलों के बाद युद्धविराम प्रभावी नहीं रहा है और अमेरिका आगे की सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है. इस बीच ईरानी सरकारी मीडिया ने होर्मुज से जुड़े बंदर अब्बास और सीरिक सहित दक्षिणी तटीय इलाकों में विस्फोट होने की जानकारी दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *