![]()
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का बुधवार को निधन हो गया। इस बारे में जानकारी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने दी। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी सामने नहीं आई। अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और फिल्मों के एक्टर थे। वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी गेस्ट अपीयरेंस दे चुके थे। बता दें कि अक्टूबर 2025 में तन्मय की मां का निधन हुआ था। कौन थे अरविंद वेकारिया?
अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और फिल्मों में एक्टिव थे। वह ‘यशोदा’, ‘छानू चमकलो’ और ‘रुपियो नाच नचावे’ जैसी कई गुजराती फिल्मों में नजर आए थे। वह टीवी शो ‘शक्तिमान’ में भी नजर आए थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अरविंद वेकारिया ने एक ज्वैलर का गेस्ट रोल निभाया था। शो में आत्माराम भिड़े का किरदार अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने के लिए जिस ज्वैलर के पास जाते हैं, वह किरदार अरविंद वेकारिया ने निभाया था। अरविंद वेकारिया के बेटे तन्मय फिलहाल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभा रहे हैं। इन दिनों शो में उनके किरदार की कहानी दिखाई जा रही है, जिसमें बाघा की लव लाइफ में परेशानियां दिखाई गई हैं। सेट पर तन्मय वेकारिया भावुक हुए थे हाल ही में तन्मय वेकारिया का शो के सेट से एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह अपनी मां को याद कर इमोशनल हो गए थे। इस दौरान शो के मेकर असित कुमार मोदी उन्हें संभालते दिखे थे। दरअसल, तन्मय सेट पर ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बनीं बावरी के साथ एक लव स्टोरी से जुड़ा सीन कर रहे थे। डायरेक्टर ने जैसे ही एक्शन बोला, तन्मय सीन करने की बजाय रोने लगे। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने शूटिंग रुकवा दी। तन्मय वेकारिया के बारे में जानिए एक्टर तन्मय वेकारिया साल 2010 से लगातार शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बाघा’ (बाघेश्वर दादू उंधईवाला) के रोल में नजर आ रहे हैं। बाघा के रोल से पहले वह शो में टीचर, ऑटो ड्राइवर जैसे कुछ कैमियो रोल भी निभा चुके हैं। तन्मय वेकारिया 2009 की फिल्म ढूंढते रह जाओगे में भी नजर आ चुके हैं। फिल्म समय चक्र में भी उन्होंने छोटी-सी भूमिका निभाई थी। यह खबर भी पढ़ें… मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन:राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था; तमिल-ओडिया समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण 6 जून को निधन हो गया। वह अस्वस्थ होने के बाद कोच्चि (केरलम) के अमृता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने ‘आदामिन्टे मकन अबू’, ‘पुलिवाल कल्याणम’, ‘अचनुरंगथा वीडु’, ‘मीसा माधवन’ और ‘मायावी’ जैसी कई मलयालम फिल्मों में काम किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
तन्मय वेकारिया के पिता का निधन:अरविंद वेकारिया गुजराती एक्टर थे, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आ चुके थे
