Last Updated:
Cheapest TVS Bikes in India: अगर आप कम बजट में भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो TVS की ये 4 मोटरसाइकिलें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. इनमें किसी का माइलेज 80 kmpl तक है, तो कोई प्रीमियम फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ आती है. खरीदने से पहले इनकी कीमत, इंजन, माइलेज और फीचर्स की पूरी तुलना जरूर जान लें.

TVS Radeon: कंपनी ने इसको मजबूत बिल्ड क्वालिटी और थोड़े पारंपरिक यानी रेट्रो कम्यूटर डिजाइन के साथ बाजार में उतारा है. इसका क्रोम-फिनिश मफलर, आरामदायक लंबी सीट और स्टाइलिश टैंक पैड इसके लुक को काफी क्लासी बनाते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹58,450 से शुरू होती है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों ये काफी पॉपुलर बाइक है.

इंजन क्षमता की बात करें तो रेडियॉन में भी 109.7 सीसी का ड्यूरालाइफ इंजन दिया गया है, जो 8.08 bhp की अधिकतम पावर और 8.7 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. स्पेसिफिकेशन्स के तौर पर इसमें 180mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस, डिजिटल क्लस्टर (टॉप वेरिएंट में) और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये बाइक आसानी से 65 से 73 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है.

TVS Sport: ये कंपनी की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल है. इसके डिजाइन की बात करें तो ये सिंपल लेकिन आकर्षक लुक के साथ आती है, जिसमें स्पोर्टी ग्राफिक्स और लंबी आरामदायक सीट दी गई है. दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹58,750 से शुरू होती है. ये बाइक उन लोगों के लिए सबसे सटीक विकल्प है, जो डेली यूज के लिए एक बेहद किफायती और टिकाऊ राइड चाहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस मोटरसाइकिल में 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड ईटीएफआई (Eco Thrust Fuel Injection) इंजन मिलता है. ये इंजन 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. स्पेसिफिकेशन के मामले में इसमें एनालॉग कंसोल, इकोनॉमीटर और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) मिलती है. सबसे खास बात इसका माइलेज है, जो ARAI के मुताबिक करीब 80 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार एवरेज देती है.

TVS Star City Plus: ये एक प्रीमियम कम्यूटर बाइक है, जो नॉर्मल बाइक्स से थोड़ी ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश नज़र आती है. इसके डिजाइन में डुअल-टोन कलर स्कीम, स्लीक बॉडी पैनल्स और शार्प एलईडी हेडलाइट शामिल हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. भारतीय बाजार में टीवीएस स्टार सिटी प्लस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 72,500 रुपये है. ये लुक और किफायतीपन का एक बेहतरीन संतुलन पेश करती है.

इस बाइक में 109.7 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगाया गया है, जो 7350 rpm पर 8.08 bhp की पावर और 4500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क देता है. स्पेसिफिकेशन्स में इसे सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और पेटल डिस्क ब्रेक विकल्प के साथ पेश किया गया है. ये बाइक लगभग 68 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है, जिससे जेब पर बोझ नहीं पड़ता.

TVS Raider 125: अगर आपका बजट थोड़ा बेहतर है और आप एक पूरी तरह स्पोर्टी और मॉडर्न लुक वाली बाइक चाहते हैं, तो टीवीएस रेडर 125 एक शानदार विकल्प है. इसका आक्रामक नेकेड स्ट्रीट फाइटर डिजाइन, यूनिक एलईडी हेडलैंप और मस्कुलर फ्यूल टैंक युवाओं को बेहद आकर्षित करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 82,860 रुपये से शुरू होती है. ये अपने सेगमेंट की सबसे बोल्ड दिखने वाली गाड़ी है.

टीवीएस रेडर में थोड़ा बड़ा और दमदार 124.8 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, 3-वाल्व इंजन मिलता है. ये इंजन 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क टॉर्क जेनरेट करता है, जिसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसके हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स में राइडिंग मोड्स (Eco/Power), 5-इंच का टीएफटी कंसोल, वॉयस असिस्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं. दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद ये बाइक लगभग 57 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज निकाल कर दे देती है.
