⚡ Breaking News

चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी


वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया एकदम से एक औसत टीम नजर आने लगी है. आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दोनों सीरीज में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी. इंग्लैंड ने भारत को पांच मैच की सीरीज में 4-0 से हराया. इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई थी. ब्रिटेन दौरे में मिली हार के पूर्व दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने तीन मुख्य कारण बताए हैं. पुजारा ने आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए कमजोर मिडिल ऑर्डर, प्रॉपर ऑलराउंडर की कमी और खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया. 

पुजारा के हिसाब से भारत के खराब प्रदर्शन का पहला कारण

चेतेश्वर पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा, “इंग्लैंड के पास पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने पूरा योगदान दिया. भारत की बात करें तो हमारे पास पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा और छठे नंबर पर शिवम दुबे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की तरह खास योगदान नहीं दिया.”

पुजारा के हिसाब से भारत के खराब प्रदर्शन का दूसरा कारण

पुजारा ने आगे कहा, “भारत के पास अदद (प्रॉपर) ऑलराउंडर की भी कमी है और यह उसके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है. भारत की फील्डिंग भी बहुत खराब रही.”

पुजारा के हिसाब से भारत के खराब प्रदर्शन का तीसरा कारण

पुजारा ने आगे कहा, “यह माना जा सकता है कि यह युवा टीम है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन खराब फील्डिंग को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है. टी20 फॉर्मेट में फील्डिंग की भूमिका अहम होती है, लेकिन पूरी सीरीज में भारत की फील्डिंग कमजोर रही और यह बड़ी चिंता का विषय है.”

यह भी पढ़ें- 

संजय मांजरेकर ने बताया भारत की ‘शर्मनाक’ हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *