⚡ Breaking News

क्या E20 पेट्रोल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? BS3 और BS4 कार वाले जरूर पढ़ें


भारत में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल ब्लेंडेड) का व्यापक इस्तेमाल शुरू होने के बाद ऑटोमोबाइल जगत में बहस तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट दावा कर रहे हैं कि पुरानी कारों के इंजन खराब हो जाएंगे, माइलेज में भारी गिरावट आएगी और फ्यूल सिस्टम खराब हो जाएगा. लेकिन क्या ये दावे सही हैं? जवाब है- पूरी तरह तो सही नहीं हैं, लेकिन कुछ समस्याएं तो जरूर आई हैं!

E20 का मकसद तेल आयात कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण घटाना है. एथेनॉल ऑक्सीजनेट के रूप में काम करता है, जो कंबर्शन को साफ रखता है. हालांकि, प्री-2022 (खासकर BS4 से पहले की) गाड़ियों में फ्यूल सिस्टम की अनुकूलता पर सवाल उठ रहे हैं. इस आर्टिकल में हम वैज्ञानिक तथ्यों, इंजीनियरिंग सिद्धांतों और वर्कशॉप एक्सपीरिएंस के आधार पर पूरी सच्चाई जानने की कोशिश करेंगे.

एथेनॉल क्या है और ईंधन में क्यों मिलाया जाता है?

एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने या मक्के से बनने वाला अल्कोहल है. इसे पेट्रोल में मिलाने का मुख्य कारण ऑक्सीजन बढ़ाना है, जो ईंधन के बेहतर दहन (Combustion) में मदद करता है. इससे हानिकारक उत्सर्जन कम होता है और जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) पर निर्भरता घटती है.

मोटरस्पोर्ट में एथेनॉल को पसंद किया जाता है, क्योंकि इसकी ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होती है, कम्बर्शन का तापमान कम रहता है और ट्यूनिंग आसान होती है. भारत में E10 लंबे समय से इस्तेमाल हो रहा था, अब E20 स्टैंडर्ड बन गया है.

कैसे काम करता है इंजन?

हर इंजन का एक परफेक्ट एयर-फ्यूल रेशियो (AFR) होता है. प्योर पेट्रोल (E0) के लिए ये 14.7:1 है. प्योर एथेनॉल के लिए करीब 9:1 है. E20 ब्लेंड में AFR बदल जाता है, जिससे ECU को फ्यूल की मात्रा थोड़ी बढ़ानी पड़ती है. अगर ECU एडजस्ट न करे, तो इंजन लीन (कम ईंधन पर चलना) हो सकता है, जिससे तापमान बढ़ता है. लेकिन मॉडर्न व्हीकल्स इस समस्या से निपटने में सक्षम हैं.

BS4 या उससे नई पेट्रोल कारों में क्लोज्ड-लूप फ्यूलिंग, ऑक्सीजन सेंसर और ECU होते हैं, जो इंजेक्टर पल्स को एडजस्ट कर सकते हैं. ज्यादातर ECU ±20% तक फ्यूल करेक्शन कर लेते हैं. E20 इस रेंज में आसानी से आता है. उदाहरण के लिए ब्राजील में E25-E27 सालों से बिना किसी बड़े संकट के आम कारों में चल रहा है.

BS4 स्टैंडर्ड ने E10 के लिए पहले से तैयारियां कर ली थीं. ईथेनॉल-रेसिस्टेंट होसेस, सील्स और पंप इसमें हैं. इंजीनियरिंग में हमेशा हेडरूम रखा जाता है, इसलिए E20 के लिए ज्यादातर BS4+ कारें सुरक्षित मानी जा सकती हैं.

क्या E20 से 20% ज्यादा फ्यूल इंजेक्ट होता है?

बिल्कुल नहीं. प्योर एथेनॉल में पेट्रोल से करीब 34% कम एनर्जी होती है. E20 में E0 की तुलना में 6-7% ज्यादा फ्यूल की जरूरत पड़ती है (E10 से सिर्फ 2-3% अतिरिक्त). ECU इसे आसानी से हैंडल कर लेता है. 30-50% माइलेज ड्रॉप के दावे, तो गलत ही हैं. वास्तविक गिरावट 2-3% के आसपास हो सकती है.

रबर फ्यूल लाइन पिघलने का मिथक

एथेनॉल पुराने नेचुरल रबर या सस्ते होसेस को प्रभावित कर सकता है. लेकिन 2010 के बाद ज्यादातर कंपनियां FKM या NBR जैसी रेसिस्टेंट मैटेरियल इस्तेमाल करते हैं. BS4 ने इन बदलावों को मजबूत किया है. इंजीनियरिंग टॉलरेंस के कारण E20 या यहां तक कि E30 भी ज्यादातर मामलों में सुरक्षित रहता है, जब तक कि आपकी गाड़ी पुरानी कार्बोरेटेड न हो.

इंजेक्टर्स क्लॉग होने की समस्या

इंजेक्टर्स में डिपॉजिट धीरे-धीरे बनते हैं. खराब ईंधन, छोटी ड्राइव्स या लापरवाही से इनमें खराबी आ सकती है. E20 में क्लीनिंग इफेक्ट भी होता है, जो वर्निश और कार्बन घोलता है. ये उसी तरह काम करता है जैसे महंगे फ्यूल सिस्टम क्लीनर. खराब मेंटेनेंस वाली गाड़ियों में पुराने डिपॉजिट ढीले पड़कर अस्थायी समस्या पैदा कर सकते हैं, लेकिन नियमित मेंटेनेंस वाली गाड़ियों में ये फायदेमंद है.

वॉटर सेपरेशन: असली समस्या

एथेनॉल हाइग्रोस्कोपिक है, यानी नमी सोखता है. E20 में फेज सेपरेशन 0.4% वॉटर पर हो सकता है, लेकिन इसमें 3-5 हफ्ते लगते हैं. बिना इस्तेमाल वाली, ह्यूमिड और खाली टैंक वाली गाड़ी में ये समस्या हो सकती है. रोज चलने वाली गाड़ियों में फ्यूल सर्कुलेट होता रहता है, इसलिए समस्या कम है.

क्या दिक्कत आ सकती है?

  • माइलेज में मामूली 2-3% की गिरावट.
  • बहुत ठंडे मौसम में कोल्ड स्टार्ट में थोड़ी दिक्कत.

BS3 और कार्बोरेटेड कारों का मामला

BS3 वाली गाड़ियों में मटेरियल कम टॉलरेंट होता है. लंबे समय में होसेस, सील्स और पंप तेजी से खराब हो सकते हैं. कार्बोरेटेड इंजन फिक्स्ड जेट्स के कारण लीन चलते हैं, जिससे हिचकिचाहट, खराब स्टार्ट और ज्यादा तापमान हो सकता है. स्टोरेज में करोशन का खतरा ज्यादा रहता है.

BS3 ऑनर्स क्या करें?

  1. ईथेनॉल-रेसिस्टेंट होसेस/सील्स लगवाएं (FKM/NBR).
  2. कार्ब को रिचर री-जेट करें.
  3. पंप डायफ्राम और सील्स चेक/बदलें.
  4.  स्टोरेज में स्टेबलाइज़र यूज करें, लंबे समय तक E20 न रखें.
  5. जेट्स/इंजेक्टर्स नियमित साफ करें.
  6. ड्राइवेबिलिटी पर नजर रखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *