⚡ Breaking News

कौन हैं आकाशदीप की होने वाली दुल्हनिया अक्षिता राज? आज वाराणसी में लेंगे साथ फेरे


भारत के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वो मणिकपुर निवासी अक्षिता राज के साथ जिंदगी की एक नई पारी शुरू करने वाले हैं. दोनों आज वाराणसी के ‘Taj Ganges’ होटल में सात फेरे लेंगे. बिहाद के बड्डी गांव के रहने वाले आकाशदीप की शादी की अन्य रस्में पूरी हो चुकी हैं और आज वो अक्षिता राज के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे.

कौन हैं अक्षिता राज?

आकाशदीप बिहार के रोहतास जिले के बड्डी गांव के निवासी हैं. उनकी लाइफ पार्टनर बनने जा रहीं अक्षिता राज बिहार के ही रोहतास जिले के मणिकपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम अमित कुमार सिंह है. अक्षिता एक सामान्य परिवार से हैं और उनकी आकाशदीप से अरेंज मैरिज हो रही है.

अक्षिता पढ़ाई में अच्छी रही हैं और उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीसीए और एमसीए की डिग्री हासिल की है. बताया जाता है कि अक्षिता को एक बढ़िया जॉब का ऑफर भी मिला था, लेकिन आकाशदीप संग शादी की बात आगे बढ़ने के कारण उन्होंने नौकरी का ऑफर नहीं लिया था.

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार ने आकाशदीप को DSP का पद मिला था. पिछले चार दिन से उनके गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है और उनकी शादी मीडिया की चकाचौंध से दूर एकदम प्राइवेट रखी गई है.

टीम इंडिया में नहीं हो पाई है वापसी

आकाशदीप कमर की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. उन्हें टीम इंडिया के लिए आखिरी बार जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते देखा गया था. उन्होंने अब तक टी20 और वनडे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग ‘चेंजिंग रूम’, माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा

इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *