⚡ Breaking News

एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट


पाकिस्तान क्रिकेट में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है. अब एक बार फिर पाकिस्तान से ऐसी खबर सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी. रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान टीम को कप्तान बनाया जाएगा. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को कप्तान बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. 

बता दें कि बाबर आजम को सिर्फ एक फॉर्मेट में दोबारा कप्तान बनाने की खबर सामने आई है. बाबर को टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद की जगह कप्तान बनाने की खबर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जल्द ही पीसीबी की तरफ से इसका आधिकारिक एलान किया जाएगा. बता दें कि बाबर आजम से कप्तानी लेकर ही शान मसूद को 2023 में कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन लगातार खराब रहा. ऐसे में अब फिर से बाबर को कमान सौंपी जाएगी. 

शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने कुल 16 टेस्ट मैच खेले. इसमें से पाकिस्तान को 12 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद से ही शान मसूद को कप्तानी से हटाने की मांग उठने लगी थी. 

तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान रह चुके हैं बाबर आजम 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कमान बाबर आजम को सौंपी गई थी. वह लंबे समय तक सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान रह चुके हैं. हालांकि, 2023 वनडे विश्व कप के बाद बाबर से कप्तानी छीन ली गई थी. कुछ समय बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाया गया, और फिर कुछ वक्त के बाद उनसे दोबारा कप्तानी छीन ली गई. अब एक बार फिर बाबर को टेस्ट कप्तान बनाया जाएगा.  

यह भी पढ़ें-

दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *