इजरायली पीएम नेतन्याहू पर यूएई की चेतावनी को नजरअंदाज करने का आरोप
इजरायल के विपक्षी नेताओं ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को अयोग्य ठहराया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएई ने नेतन्याहू को 7 अक्टूबर को होने वाले हमले की चेतावनी दी थी। नेतन्याहू ने इस रिपोर्ट को ‘पूर्ण झूठ’ बताया है। विपक्षी नेता उन पर सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगा रहे हैं।
