गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहे पाकिस्तान और बांग्लादेश
गंभीर ऊर्जा संकट के चलते पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही देशों में बिजली और ईंधन की कमी हो रही है। बांग्लादेश में गैस की आपूर्ति में रुकावट के कारण बिजली कटौती और फैक्ट्री बंद हो रही हैं। वहीं, पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सरकार ने सब्सिडी की शुरुआत की है।
