⚡ Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को ‘1000 मिसाइलों’ की चेतावनी दिए जाने के कुछ ही समय बाद ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में धमाकों की आवाजें सुनाई देने से हड़कंप मच गया. धमाकों की खबर सामने आते ही अटकलों का दौर शुरू हो गया, हालांकि ईरान की ओर से शुरुआती प्रतिक्रिया में इन्हें ‘नियंत्रित विस्फोट’ बताया गया है. फिलहाल धमाकों के कारण, किसी तरह के नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

तेहरान के पूर्वी हिस्से से आई धमाकों की खबर
न्यूज एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान प्रांत के पूर्वी इलाके से धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हालांकि एजेंसी ने यह नहीं बताया कि विस्फोट किस वजह से हुए या इनका संबंध किसी सैन्य गतिविधि से है या नहीं.

ईरान ने क्या कहा?
धमाकों के बाद ईरानी अधिकारियों की ओर से शुरुआती प्रतिक्रिया में कहा गया कि ये ‘नियंत्रित विस्फोट’ थे. हालांकि अभी तक इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. साथ ही किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की भी पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

ट्रंप ने दी थी ‘1000 मिसाइलों’ की चेतावनी
धमाकों की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए दावा किया था कि अगर मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की कोई भी कोशिश की गई, तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें पहले से तैयार हैं.

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं और जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना एक साल तक कार्रवाई करते हुए ईरान के सभी अहम ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो….’, ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड

बढ़ते तनाव के बीच सामने आई घटना
तेहरान में धमाकों की खबर ऐसे वक्त आई है, जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. हाल के दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमलों, क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैनाती बढ़ने और दोनों देशों के बीच जारी तीखी बयानबाजी ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *