⚡ Breaking News

Nitin Gadkari Convoy Faces Villagers on 8-Lane


युवकों के एक्सप्रेस-वे के बीच में खड़े होकर गाड़ियां रुकवाने की कोशिश का वीडियो सामने आया है।

रतलाम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन ग्रामीण युवक आ गए। घटना रतलाम जिले के शिवगढ़ ब्रिज के पास गुरुवार दोपहर की है।

.

इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि हाईवे के बीच में खड़े तीन युवक गाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहे हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल वाहन इन ग्रामीणों के बगल से गुजरते हुए दूसरी लेन से निकल गए।

सड़क पर लगे नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया (NHAI) के कैमरों में इन गाड़ियों की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हुई है।

राजस्थान से गुजरात जा रहे थे गडकरी

दरअसल, गडकरी बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने राजस्थान पहुंचे थे। उन्होंने लबान इंटरचेंज (बूंदी) से दरा टनल (कोटा) तक करीब 90KM की दूरी में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इसके बाद वे बाय रोड गुजरात जा रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को रतलाम से भी गुजरे थे।

तीन युवकों ने एक्सप्रेस-वे के बीच में आकर इस तरह गाड़ियां रुकवाने की कोशिश की।

तीन युवकों ने एक्सप्रेस-वे के बीच में आकर इस तरह गाड़ियां रुकवाने की कोशिश की।

ग्रामीण बोले- बच्चों को सड़क पार करा रहे थे

वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की पड़ताल की। युवकों की पहचान शांतिलाल पिता कंजी भाभर (32), नंदलाल भाभर पिता कैलाश भाभर (30) और दिनेश भाभर पिता रामचंद्र भाभर (30) के रूप में हुई है। ये सभी निमकोपाड़ा पलसोड़ी गांव के रहने वाले हैं।

युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे हाईवे के दूसरी तरफ बने स्कूल में पढ़ते हैं। वे रोज बच्चों को सड़क पार कराते हैं। गुरुवार को भी वे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, जिसके लिए वे गाड़ियों को रुकने का इशारा कर सड़क पार कर रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के यहां से गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…

केंद्रीय मंत्री ने मिनी बस से किया एक्सप्रेसवे का निरीक्षण

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 550 किमी का सफर किया। गडकरी ने करीब 90 किलोमीटर तक मिनी बस में सवार होकर हाईवे की स्थिति और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेज नजर भारत और दुनिया भर की
ताज़ा, विश्वसनीय और निष्पक्ष
खबरें सबसे पहले
आपके तक पहुँचाता है।

मुख्य श्रेणियाँ

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
© 2026 Tej Nazar. All Rights Reserved. Powered By BlazeThemes.