![]()
पंजाबी एक्टर व कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों ने एअर इंडिया की फ्लाइट के साथ अपना ताजा एक्सपीरिएंस शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लाइव आकर अपने फैंस से कहा है कि एअर इंडिया की फ्लाइट में कभी सफर मत करना, चाहे पैदल ही कनाडा जाने पड़े। फ्लाइट में चढ़े बिन्नू ढिल्लों ने कहा- बिजनेस क्लास की सभी सीटें बेकार पड़ी हैं। इनमें कई सीटों की सुविधाएं चल ही नहीं रहीं। जब कंप्लेन की गई तो स्टाफ का कहना है कि आपको 35% रिफंड मिल जाएगा। यात्रा नहीं करनी है तो फ्लाइट से उतर भी सकते हैं। बिन्नू ढिल्लों के साथ मौजूद अन्य पैसेंजर्स ने भी इसे अपना सबसे खराब अनुभव बताया। हालांकि, इस मामले में अभी एअर इंडिया एयरलाइंस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जानिए, वीडियो में क्या-क्या बोले बिन्नू ढिल्लों कैरी ऑन जट्टा 4 के प्रमोशन को जा रहे थे आखिर में ढिल्लों कहते हैं कि बाबा सब पर मेहर करें। कैरी ऑन जट्टा किसने देख ली? चलो मिलते हैं। बताया जा रहा है कि बिन्नू ढिल्लों ने यह वीडियो कैरी ऑन जट्टा-4 फिल्म के प्रमोशन के लिए कनाडा जाते वक्त बनाई है। हालांकि, अभी तक एअर इंडिया की ओर से इस पर कोई सफाई नहीं दी गई। किष्टू के बोलीं- सही कहा आपने बिन्नू ढिल्लों की ओर से एअर इंडिया की वजह से हुई परेशानी के खिलाफ उठाई गई आवाज का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर किष्टू के (कनिष्ठा कौशिक) ने समर्थन किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बिल्कुल सही कहा जी।” किष्टू के पंजाबी बोलियों के चलते कोरोना काल में फेमस हुई थीं। बिन्नू ढिल्लों इन विवादों में भी रह चुके सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ टकराव: अप्रैल 2026 में बिन्नू ढिल्लों अपनी फिल्म खुशखबरी को लेकर CBFC पर बुरी तरह भड़क गए थे। सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म में इस्तेमाल किए गए एक शब्द पर आपत्ति जताते हुए 6 कट्स लगाने को कहा, जिसके कारण फिल्म की रिलीज 17 अप्रैल से टल गई। बिन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बॉलीवुड फिल्मों के साथ तुलना की। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह की धुरंधर जैसी फिल्मों में खुलेआम गालियों का इस्तेमाल होता है, फिर भी उन्हें आसानी से पास कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंसर बोर्ड पंजाबी सिनेमा के साथ भेदभाव करता है। पाकिस्तानी कलाकार इफ्तिखार ठाकुर के साथ विवाद: मई 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस दौरान मशहूर पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने एक पाकिस्तानी शो में भारतीयों को धमकी भरे अंदाज में शायरी सुनाई थी। इस पर बिन्नू ढिल्लों ने कड़ा रुख अपनाया और खुलेआम इफ्तिखार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो हमारे देश का विरोधी है, उसे पंजाब में पैर नहीं रखने दिया जाएगा। उन्होंने पंजाबी फिल्म निर्माताओं से भी अपील की कि वे भविष्य में पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में काम न दें। कविता कौशिक का बयान: साल 2019 में टीवी और पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस कविता कौशिक ने एक इंटरव्यू में अचानक कह दिया था कि वह भविष्य में बिन्नू ढिल्लों की फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। इस बयान के बाद इंडस्ट्री में काफी कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच कोई बड़ी अनबन हुई है। हालांकि, बिन्नू ने इस विवाद को शांत किया और कहा कि कविता उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं, शायद उन्होंने गुस्से या किसी गलतफहमी में ऐसा कह दिया होगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… ट्रोलिंग पर पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बड़ी कंपनी छवि खराब करवा रही, एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट कर ₹5 करोड़ देने का दावा पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि उनके साथ 30-35 वर्षों से काम करने वाले कई कलाकार अब रंजिश निकाल रहे हैं। एक बड़ी कंपनी पैसे देकर सोशल मीडिया पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रचार करवा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
पंजाबी एक्टर फ्लाइट में हुए परेशान:कैरी ऑन जट्टा-4 के प्रमोशन को कनाडा जा रहे थे, बोले- पैदल चले जाओ, एअर इंडिया से गुरेज करो
