⚡ Breaking News

Tata Motors Price Hike: 1 जुलाई से महंगी होंगी Nexon, Punch, Harrier समेत सभी Tata Cars


Last Updated:

Tata Motors ने कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी 1 जुलाई 2026 से अपनी सभी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में 1.5% तक बढ़ोतरी करने जा रही है. इसका असर Nexon, Punch, Tiago EV, Harrier, Safari और Curvv EV जैसे पॉपुलर मॉडलों पर पड़ेगा. जानिए किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ सकती है और बुकिंग करने वालों को क्या फायदा मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

Tata Motors का ऐलान! अगले महीने से बढ़ेंगी कारों की कीमतेंZoom

Tata Motors की गाड़ियां महंगी होने वाली हैं.

Tata Motors ने अपनी पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी 1 जुलाई 2026 से अपने सभी ICE (पेट्रोल-डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) मॉडलों की कीमतें अधिकतम 1.5% तक बढ़ाएगी. टाटा मोटर्स ने कहा कि यह फैसला बढ़ती इनपुट कॉस्ट और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव को देखते हुए लिया गया है.

कंपनी के अनुसार, वह लागत बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है, लेकिन कुछ असर ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है. कीमतों में बदलाव अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगा, ताकि हर वाहन की वैल्यू और पोजिशनिंग बरकरार रहे. ये बढ़ोतरी Nexon, Punch, Tiago, Harrier, Safari और Curvv जैसी पॉपुलर गाड़ियों पर भी लागू होगी.

कितनी बढ़ेगी कीमत?

टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में अधिकतम 1.5% तक बढ़ोतरी करेगी. ये वृद्धि ICE और EV दोनों मॉडल्स पर लागू होगी. नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी. इससे पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मौजूदा कीमतों का लाभ मिल सकता है, हालांकि अंतिम शर्तें डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकती हैं.

बढ़ोतरी की वजह

कंपनी ने कहा है कि स्टील, एल्यूमिनियम, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और बैटरी से जुड़ी लागत में बढ़ोतरी हुई है. साथ ही सप्लाई चेन और मुद्रास्फीति का दबाव भी बना हुआ है. सभी मॉडलों पर समान वृद्धि नहीं होगी. कुछ एंट्री-लेवल वेरिएंट पर कम असर पड़ सकता है, जबकि प्रीमियम और फीचर-लोडेड वेरिएंट में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

पॉपुलर मॉडलों की संभावित नई कीमतें

नीचे दी गई कीमतें मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतों पर आधारित अनुमान हैं. वास्तविक कीमत शहर, वेरिएंट और टैक्स के अनुसार अलग हो सकती है-

मॉडल मौजूदा कीमत (शुरुआती) संभावित बढ़ोतरी नई संभावित कीमत
Tata Punch ₹6.13 लाख ₹9,000 ₹6.22 लाख
Tata Nexon ₹8.00 लाख ₹12,000 ₹8.12 लाख
Tata Tiago EV ₹7.99 लाख ₹12,000 ₹8.11 लाख
Tata Harrier ₹15.00 लाख ₹22,500 ₹15.22 लाख
Tata Safari ₹16.00 लाख ₹24,000 ₹16.24 लाख
Tata Curvv EV ₹17.49 लाख ₹26,000 ₹17.75 लाख

ग्राहकों के लिए क्या मायने रखता है?

अगर आप Tata की नई कार या SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जून 2026 के भीतर बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया है कि कीमत बढ़ने के बावजूद वह अपने वाहनों की वैल्यू और फीचर पैकेज को कंपटीटिव बनाए रखने पर ध्यान दे रही है.

About the Author

authorimg

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *