⚡ Breaking News

PM Modi Inaugurates Pachpadra Refinery & Jodhpur Airport Terminal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। जोधपुर में एयरपोर्ट टर्मिनल और बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) राजस्थान के दौरे पर हैं। शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही, नए टर्मिनल को देखा। उड़ान योजना की भी शुरुआत की। इसका प्रजेंटेशन PM को दिखाया ग

.

इसके अलावा राज्य को 2 और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी बालोतरा की बहुप्रतीक्षित पचपदरा (बालोतरा) रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला (वर्चुअल) भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे जोधपुर से पचपदरा पहुंचेंगे। वे यहां दो घंटे रुकेंगे। बालोतरा में प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए रिफाइनरी परिसर में ही डोम बनाया गया है। इसमें 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

उधर, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पचपदरा इलाके में आंधी के साथ बारिश हुई। इसके कारण रिफाइनरी क्षेत्र में लगे नेताओं के बैनर फट गए और कई होर्डिंग जमीन पर गिर गए। होर्डिंग-बैनर को ठीक करने के लिए मजदूर सुबह से लगे रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी इलाके में साइकिल रैली निकाली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी इलाके में साइकिल रैली निकाली।

बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी के रास्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगे हुए हैं।

बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी के रास्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगे हुए हैं।

20 अप्रैल को रिफाइनरी में लगी थी आग

इसी साल 20 अप्रैल को रिफाइनरी के दो हिस्सों क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लग गई थी। यह घटना 21 अप्रैल को रिफाइनरी के उद्घाटन से एक दिन पहले हुई थी। हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यहां आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले की PHOTOS…

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के लिए डोम बनाया गया है। इसमें 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के लिए डोम बनाया गया है। इसमें 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

पचपदरा (बालोतरा) गुलाब सर्किल से 400 भाजपा कार्यकर्ता साइकिल और ऊंट गाड़ी से रिफाइनरी पहुंचेंगे।

पचपदरा (बालोतरा) गुलाब सर्किल से 400 भाजपा कार्यकर्ता साइकिल और ऊंट गाड़ी से रिफाइनरी पहुंचेंगे।

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पचपदरा इलाके में आंधी के साथ बारिश हुई। रोड किनारे लगे नेताओं के होर्डिंग और बैनर गिर गए थे। बाद में सही किया गया।

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पचपदरा इलाके में आंधी के साथ बारिश हुई। रोड किनारे लगे नेताओं के होर्डिंग और बैनर गिर गए थे। बाद में सही किया गया।

पीएम मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन:पावटा से एयरपोर्ट तक बंद रहेगा ट्रैफिक, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेज नजर भारत और दुनिया भर की
ताज़ा, विश्वसनीय और निष्पक्ष
खबरें सबसे पहले
आपके तक पहुँचाता है।

मुख्य श्रेणियाँ

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
© 2026 Tej Nazar. All Rights Reserved. Powered By BlazeThemes.