⚡ Breaking News

विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप… पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार


पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ा मामला सामने आया है, जहां लाहौर पुलिस ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के रिश्तेदार अली रज़ा डार पर गैंगरेप, अपहरण और फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है. लाहौर पुलिस की FIR के मुताबिक नीरदलैंड की रहने वाली महिला स्टेफनी अदनाना मारून और वेनेज़ुएला की रहने वाली महिला एस्ट्रीड रॉबिंसन ब्राचो ने अक्टूबर 2025 में इशाक डार के क़रीबी रिश्तेदार मोहम्मद रज़ा डार से सिंगापुर में मुलाकात की थी. 

अली रज़ा डार ने दोनों महिलाओं को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया और वीजा की व्यवस्था भी कराई. इसके बाद जब दोनों महिलाएं पाकिस्तान पहुंची तो 29 जून को इशाक डार के करीबी रिश्तेदार मुहम्मद रज़ा डार ने दोनों विदेशी महिलाओं का अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और लाहौर के एक खाली पड़े मकान में ले गए. 

आपबीती बताते हुए दोनों विदेशी महिलाओं ने लाहौर पुलिस को बताया कि अपहरण के समय इशाक डार का करीबी रिश्तेदार खुद को महिलाओं के सामने पीड़ित बता रहा था लेकिन अपहरण के बाद जहां इशाक डार के इस करीबी रिश्तेदार ने महिलाओं से पैसे मांगने शुरू किए तो उसके अन्य साथियों ने उनका शारीरिक शोषण और गैंगरेप करना शुरू किया. 

पीड़िताओं ने बताई आपबीती
वेनेज़ुएला की एस्ट्रीड रॉबिंसन ब्राचो ने लाहौर पुलिस को बताया कि कैद के दौरान इशाक डार के करीबी रिश्तेदार मुहम्मद रज़ा डार के तीन साथियों ने उसके साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक रेप किया. नीदरलैंड की रहने वाली स्टेफनी अदनाना मारून के मुताबिक अली रज़ा डार के साथियों ने उसके साथ यौन हिंसा की और अप्राकृतिक दुराचार किया और उन दोनों पर ये लोग पैसे का दबाव बनाते रहे.

लाहौर पुलिस की FIR के मुताबिक इशाक डार के करीबी रिश्तेदार मुहम्मद रज़ा डार और उसके साथियों ने महिलाओं के पास मौजूद सारा पैसा लूट लिया और उनको धमकी दी कि अगर वो और पैसा नहीं देती है तो उन्हें मारकर उनके शरीर के अंगों को बेच दिया जाएगा.

इशाक डार के करीबी रिश्तेदार समेत उसके 4 साथियों पर लाहौर पुलिस के डिफेंस सी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और गैंगरेप और फिरौती के लिए अपहरण का केस दर्ज करके पुलिस ने हिरासत में ले लिया है साथ ही कल महिलाओं का मेडिकल करवाया गया है. 

नवाज शरीफ के सगे समधी भी हैं इशाक डार
बता दें कि इशाक डार सिर्फ पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री नहीं हैं बल्कि नवाज शरीफ के सगे समधी भी हैं और उनके बेटे अली डार का निकाह नवाज शरीफ की छोटी बेटी अस्मा शरीफ़ से हुआ है. अली डार पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का सलाहकार भी है.

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *