- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Photos Update; Mumbai MP UP Bihar Monsoon Water Logging | Rajasthan Delhi
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद चार जिलों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172mm बारिश हुई।
बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने गुरुवार दोपहर समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
इधर, मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर में बारिश के तेज बहाव में बाइक भी बह गईं। खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।
बिहार, यूपी में बिजली गिरने से 3-3 और झारखंड में 2 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया।
मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है…

मुंबई में बारिश के असर की 5 तस्वीरें….

चर्चगेट स्टेशन के पास एक पेड़ उखड़ गया। इसके नीचे कई वाहन दब गए।

पेड़ के चपेट में आए वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मुंबई के अंधेरी सब वे में एक बार फिर पानी भर गया। एहतियातन सब-वे बंद किया गया है। यहां पुलिस की तैनाती है।

नवी मुंबई में पानी में करंट फैल गया। वहां से गुजर रहीं टू-व्हीलर सवार दो छात्राएं भी इसकी चपेट में आ गईं।
देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…

यूपी के ललितपुर में बारिश की वजह से जीआरपी थाने के बाहर पानी भर गया।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में मरीज को जेसीबी की बकेट में बैठाकर जहालमा नाला पार कराया गया।

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रास्ते में कई जगह पहाड़ दरकने से रास्ता ब्लॉक हुआ है।

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर आए हुए लोगों को सुरक्षित रास्ता पार कराती एसडीआरएफ की टीम।

उत्तराखंड के बागेश्वर में पेड़ गिरने से पुडकुनी-चलकाना मार्ग बंद हो गया है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
3 जुलाई:
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
- राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।
4 जुलाई:
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती रीजन में लगातार पांचवें दिन हीटवेव का अलर्ट है।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: मानसून ने 7 संभाग कवर किए, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने शहडोल, नर्मदापुरम समेत 7 संभाग कवर कर लिए हैं। आज ग्वालियर-चंबल संभाग पहुंच सकता है। आज राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट जिले शामिल हैं। अगले 24 घंटे में यहां 100mm-200mm के बीच बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: आज सभी 75 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जिलों में बारिश जारी

उत्तर प्रदेश सभी 75 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। गुरुवार सुबह से कानपुर-सहारनपुर समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बारिश जारी है। सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अगले 24 से 48 घंटे में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: जयपुर-दौसा 25 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, मानसून अगले 24 घंटे में राज्य में एंट्री कर सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री हो सकती है। फिलहाल प्री-मानसून बारिश जारी है। आज भी जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इधर राजस्थान-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर है। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 44°C के करीब रहा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली से 4 की मौत

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…


