⚡ Breaking News

IND vs ENG 1st T20I Rain Update: काले बादल और बारिश बिगाड़ेगी खेल? भारत-इंग्लैंड के पहले टी20 में मौसम की चेतावनी


भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार (01 जुलाई) से हो रही है. पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में है. मैच से पहले काले बादल और बारिश का अनुमान फैंस के लिए बड़ी मुश्किल बनता दिख रहा है. तो आइए जानते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा.

मौसम का पूर्वानुमान डराने वाला है. बताते चलें कि भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात 10 बजे से होगी. मैच शुरू होने के वक्त पर ही बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

मैच के दौरान कैसा रहेगा  मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच से करीब 1 घंटे पहले यानी भारतीय समय के अनुसार रात में 9 बजे बारिश का अनुमान करीब 49% रहेगा. एक घंट के बाद यानी 10 बजे बारिश का अनुमान बढ़कर 54% हो जाएगा. आसमान में काले बादल भी छाए रहेंगे. इस दौरान हवा करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बारिश के कारण मैच में दखल होगा या नहीं. 

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद 

मुकाबले के जरिए वैभव सूर्यवंशी के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद होगी. इससे पहले आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिल सका था. वैभव के डेब्यू पर पूरे क्रिकेट जगत की नजर है. वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. 

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई. 

टी20 सीरीज के लिए टीम इंग्लैंड का स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड.

 

यह भी पढ़ें: मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला टी20? किस चैनल पर आएगा लाइव; जानें सारी डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *