⚡ Breaking News

UK में बिना AC बिकती हैं कारें? भारतीय शख्स के वायरल पोस्ट ने सबको चौंकाया!


Last Updated:

UK में रहने वाले एक भारतीय शख्स को अपनी नई कार खरीदने के तीन महीने बाद पता चला कि उसमें AC ही नहीं है. 33°C की हीटवेव के दौरान सामने आई इस समस्या ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया. आखिर यूके में बिना AC वाली कारें क्यों बिकती हैं और कार खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए इस वायरल मामले की पूरी कहानी.

ख़बरें फटाफट

UK में बिना AC बिकती हैं कारें? भारतीय शख्स के वायरल पोस्ट ने सबको चौंकाया!Zoom

UK में अभी भी बिना AC की कार बिकती हैं.

यूनाइटेड किंगडम (UK) में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति ने हाल ही में खरीदी गई कार से जुड़ी अनोखी समस्या सोशल मीडिया पर शेयर की, जो चर्चा का विषय बन गई. तीन महीने पहले खरीदी गई कार में एयर कंडीशनिंग (AC) बिल्कुल नहीं होने का पता उन्हें मौजूदा हीटवेव के दौरान चला. जब उन्होंने AC ऑन करना चाहा, तो कूलिंग ही नहीं हुई. उन्होंने बताया कि उनकी कार में AC फिट करने की जगह भी नहीं है.

हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पुरानी Maruti 800 जैसी कार में भी AC आता था, लेकिन यहां बेसिक मॉडल में ये सुविधा गायब है. ये घटना यूके के ऑटो मार्केट की उन रियलिटीज को दिखाती है, जहां ठंडे मौसम को ध्यान में रखकर कई वाहन बिना AC के बेचे जाते हैं. बढ़ती गर्मी के बीच वहां के लोगों को इस तरह की गाड़ी में चलना काफी मुश्किल हो गया है.

33 डिग्री में बुरा हाल!

HT की रिपोर्ट के अनुसार मुकुल शर्मा यूके में रहते हैं. उन्होंने हाल ही में एक कार खरीदी, लेकिन स्पेसिफिकेशन चेक करते समय AC है या नहीं, इसे कन्फर्म नहीं किया. हीटवेव में तापमान चढ़ने पर समस्या सामने आई. शर्मा ने बताया कि कार में AC लगवाने की कोई व्यवस्था नहीं है, क्योंकि फैक्ट्री डिजाइन में जगह ही नहीं छोड़ी गई. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ’45 डिग्री दिल्ली अलग लगता है, लेकिन यहां 33 डिग्री भी मुश्किल है क्योंकि इमारतें और कारें गर्मी के लिए तैयार नहीं.’

यूके ऑटो मार्केट की खासियत

यूके में ज्यादातर समय ठंडा मौसम रहता है, इसलिए कई कार मॉडल्स (खासकर बेस और मिड वेरिएंट) बिना AC के ऑफर किए जाते हैं. ओल्ड जनरेशन की कारों में AC ऑप्शनल होता है या पूरी तरह ही गायब रहता है. मुकुल की कार भी संभवतः इसी कैटेगरी की है. यूके मार्केट में मॉडर्न कारों में भी कुछ पुराने स्टॉक बिना AC के बिकते हैं. लोकल डीलरशिप्स ग्राहकों को क्लाइमेट के हिसाब से वेरिएंट चुनने की सलाह देते हैं, लेकिन ज्यादातर ठंडा मौसम रहने की वजह से ग्राहक इस फीचर को इग्नोर कर देते हैं.

जरूरी टिप

कार खरीदते समय हमेशा फुल स्पेसिफिकेशन चेक करें. AC, हीटर, इंसुलेशन और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम पर खास ध्यान दें. यूके जैसे देशों में गर्मी बढ़ने के साथ AC-फिटेड वेरिएंट्स की मांग बढ़ रही है, लेकिन पुरानी कारों में रेट्रोफिट मुश्किल होता है. खरीदते समय टेस्ट ड्राइव के दौरान सभी फीचर्स ट्राई करें और डीलर से भी लिखित में सारी चीजें लें.

सोशल मीडिया रिएक्शन

पोस्ट वायरल होने पर कमेंट्स में मजाक और सलाह दोनों आए. कई भारतीय यूजर्स ने लिखा, ‘मारुति 800 में AC था, यहां नहीं?’ कुछ ने सुझाव दिया कि सस्ते वेरिएंट चुनने से पहले रिसर्च जरूरी है. मौजूदा समय में ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के दौर में एसी और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स काफी उपयोगी हो गए हैं.

About the Author

authorimg

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *