⚡ Breaking News

Women T20 World Cup Prize 2026 Money: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के नॉकआउट मुकाबले 30 जून से शुरू होंगे. अब तक सिर्फ इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की कर पाई है. सेमीफाइनल के बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग  छिड़ी है. इस वर्ल्ड कप का फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा.

भारतीय टीम भी सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर है. एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब का पीछा कर रहा है, जबकि इंग्लैंड 17 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे का अंत करना चाहता है. इसी बीच भारतीय टीम है, जिसने कभी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. खैर जो भी चैंपियन बनेगा, वह नया इतिहास लिखेगा. यहां जान लीजिए इस बार चैंपियन को कितनी प्राइज मनी मिलेगी और क्या यह इनामी राशि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से अधिक होगी.

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी प्राइज मनी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने 87,64,615 यूएस डॉलर्स (लगभग 82 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल सेट किया है. यह पिछले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से 10 प्रतिशत अधिक है. इस बार विजेता को लगभग 21.8 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी और उपविजेता को लगभग 10 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.

2026 महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी, मेंस वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग ढाई करोड़ रुपये कम है. 2026 मेंस टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को 24.25 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी, जबकि महिलाओं की चैंपियन टीम को लगभग 21.8 करोड़ रुपये मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन? जानें पूरा माजरा

ग्रुप स्टेज में बाहर पाकिस्तान, फिर भी मिलेगी प्राइज मनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कोई भी टीम खाली हाथ नहीं लौटेगी. पाकिस्तान की बात करें तो वह ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई है. ICC ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 12 टीमों को कम से कम 2,47,500 डॉलर (लगभग 2.05 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

4 हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली पहली जीत, नीदरलैंड को 37 रन से हराकर बचाई लाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *